रविचंद्रन अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

R Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया ऋतुराज गायकवाड़ से कहां हो रही है बड़ी चूक? CSK की कप्तानी पर उठाए सवाल

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में सीएसके का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला खामोश है। अब रविचंद्रन अश्विन ने उनकी खराब फॉर्म की वजह का खुलासा किया है।

संजय सिंह बिष्ट

R Ashiwin on Ruturaj Gayakwad: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत ही दर्ज कर सकी है। लगातार मिल रही हार के चलते टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म को माना जा रहा है, जो इस सीजन अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आ रही है, जिससे टीम की शुरुआत भी प्रभावित हो रही है।

ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म पर अश्विन का बयान

ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जिओहॉटस्टार के मैच सेंटर लाइव पर कहा, ‘उनके लिए रन बनाने का यह सबसे अच्छा मौका था। आयुष म्हात्रे ने जिस तरह से शुरुआत की, उसे देखते हुए उन्हें ज्यादा जोखिम लेने की जरूरत नहीं थी। वे आराम से खेलते हुए अपनी फॉर्म हासिल कर सकते थे।’ अश्विन ने आगे कहा, ‘आयुष के आउट होने के बाद ऋतुराज को एक अच्छी गेंद मिली। उन्हें पुल शॉट पर आउट करना आसान नहीं होता, लेकिन इस बार ऐसा हुआ। मुझे लगता है कि वह इस समय काफी दबाव में हैं और उनका दिमाग थोड़ा उलझा हुआ नजर आ रहा है।’

लगातार अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी का इंतजार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उन्होंने 13 गेंदों में 19 रन बनाए, लेकिन फिर एक बार सेट होने के बाद विकेट गंवा बैठे। यह समस्या उनके साथ इस सीजन लगातार देखने को मिल रही है। गायकवाड़ शुरुआत तो ठीक करते हैं, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में असफल रहते हैं, जो टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।

टीम के लिए बढ़ी जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है, क्योंकि युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए हैं। ऐसे में टीम को अब अपने कप्तान से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। अगर ऋतुराज जल्द ही फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं, तो टीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब टीम की बल्लेबाजी का दबाव काफी हद तक संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर भी आ गया है। सीएसके को अगर टूर्नामेंट में वापसी करनी है, तो उनके प्रमुख बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेकर प्रदर्शन करना होगा।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी