स्टीफन फ्लेमिंग (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर... चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका

Stephen Fleming Leaves CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। इस अचानक लिए गए फैसले से CSK के फैन्स को बड़ा झटका लगा है।

प्रिया जैस

Chennai Super Kings Coach Stephen Fleming Exit: चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद फ्रैंचाइजी छोड़ने का फैसला कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय से रहे स्टीफन फ्लेमिंग के इस फैसले से सीएसके फैंस को बड़ा झटका लगा है। चैन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर उनके जाने की आधिकारी घोषणा की गई।

सीएसके के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर फ्रैंजाइजी ने पोस्ट कर उनके सफर और साथ के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर IPL इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक का अनुभव किया है। आपके द्वारा बनाई गई विरासत हमें प्रेरित करती रहेगी। बेहद सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन।"

यह फैसला स्टीफन फ्लेमिंग और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद लिया गया। इसके साथ ही एक लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का अंत हो गया, जिसकी शुरुआत 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान हुई थी। उस समय, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग एक खिलाड़ी के तौर पर CSK से जुड़े थे। अगले साल, यानी 2009 में, उन्होंने टीम के हेड कोच की ज़िम्मेदारी संभाली और लंबे समय तक टीम को लीड किया।

फ्लेमिंग के नेतृत्व में बनाए कई रिकॉर्ड

अपने कार्यकाल के दौरान, फ्लेमिंग ने फ्रैंचाइजी क्रिकेट के सबसे सफल दौर में से एक का नेतृत्व किया। उनकी देखरेख में, CSK ने 5 बार IPL का खिताब जीता और दो बार चैंपियंस लीग T20 ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसके अलावा, टीम ने 12 बार IPL प्लेऑफ में पहुंचने और 10 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया।

इस फैसले की घोषणा करते हुए सीएसके की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने लगभग दो दशकों तक फ्रेंचाइजी में फ्लेमिंग के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, "स्टीफन फ्लेमिंग इस फ्रेंचाइजी के लगभग पूरे सफर में हमारी कोचिंग यूनिट की जान रहे हैं। लगभग दो दशकों तक, उन्होंने हमारी पहचान, विजन और बेहतरीन प्रदर्शन की कोशिश को आकार देने में मदद की है। सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से, हम उनकी अटूट प्रतिबद्धता, जुनून और नेतृत्व के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। भले ही मैदान पर हमारा साथ खत्म हो रहा है, लेकिन वह हमेशा टीम की विरासत का एक अहम हिस्सा बने रहेंगे।"

फ्रैंचाइजी का सेट किया कल्चर

चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा कि फ्लेमिंग का प्रभाव मैदान पर मिलने वाले नतीजों से कहीं आगे तक था। उन्होंने फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके कल्चर को स्थापित करने का श्रेय उन्हें दिया। काशी ने कहा, "इस सफर की शुरुआत से ही स्टीफन फ्लेमिंग ने न केवल हमारे खेलने के तरीके को, बल्कि एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम क्या बनना चाहते थे, इसे भी तय करने में मदद की। उन्होंने निरंतरता, विनम्रता और टीम को प्राथमिकता देने पर आधारित कल्चर बनाया। लोगों को समझने और टीम के हर सदस्य से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की उनकी क्षमता उनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक रही है। उनका प्रभाव बाउंड्री से कहीं आगे तक है, और हमें गर्व है कि हमने यह शानदार सफर एक साथ तय किया।"

CSK के साथ बिताया समय बेहद खास

अपनी विदाई पर बात करते हुए फ्लेमिंग ने सीएसके के साथ बिताए समय को अपने कोचिंग करियर का सबसे अहम हिस्सा बताया और लगभग दो दशकों तक साथ मिलकर मिली कामयाबी के लिए फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा किया। फ्लेमिंग ने कहा, "खेल की दुनिया में 18 साल का समय बहुत लंबा होता है, और मैं यहां से सिर्फ शुक्रगुजारी के साथ जा रहा हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे खास अनुभव रहा है। हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है। हमने साथ मिलकर यादगार जीत हासिल कीं, मुश्किल पलों का सामना किया और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी, और मैं आने वाले सालों में भी टीम का हौसला बढ़ाता रहूंगा।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा