चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'हारते-हारते थक चुके थे...', CSK की पहली जीत के बाद गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा

Eric Simons: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद टीम के गेंदबाजी कोच ने एरिक सिमंस ने खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और टीम के माहौल को लकर खुलकर बात की है।

उज्जवल सिन्हा

CSK Bowling Coach Eric Simons: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। चेन्नई को तीन मैचों के बाद पहली जीत मिली है। इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और टीम के माहौल को लकर खुलकर बात की है। लगातार तीन हार झेलने के बावजूद टीम का मनोबल पूरी तरह नहीं टूटा था, लेकिन सिमंस ने स्वीकार किया कि खिलाड़ी “हारते-हारते थक चुके थे।”

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत ने न सिर्फ अंक तालिका में टीम का खाता खोला, बल्कि ड्रेसिंग रूम के माहौल में भी नई ऊर्जा भर दी। सिमंस ने मैच के बाद कहा कि खिलाड़ी इस जीत के लिए बेहद बेताब थे और लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

Eric Simons ने टीम के माहौल का भी किया जिक्र

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही नतीजे टीम के पक्ष में नहीं आ रहे थे, लेकिन अंदरूनी माहौल कभी नकारात्मक नहीं हुआ। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के बाद लोगों को लगा कि टीम काफी पीछे है, लेकिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। सिमंस के अनुसार, इस टूर्नामेंट में लय हासिल करना और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।

Eric Simons ने फील्डिंग को भी बताया अहम

सिमंस ने टीम की फील्डिंग को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि कई बार छोटी-छोटी चीजें मैच का रुख बदल देती हैं। सरफराज खान द्वारा लिया गया शानदार कैच इसका बेहतरीन उदाहरण था, जिसने पूरी टीम का मनोबल बढ़ा दिया। उनके मुताबिक, फील्डिंग ही अक्सर टीम का मूड और ऊर्जा तय करती है।

मुकाबले का हाल

इस मुकाबले में बल्लेबाजी की बात करें तो संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सीएसके ने 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट झटके और दिल्ली की टीम को 189 रन पर समेट दिया।

सिमंस ने सैमसन की खास तौर पर तारीफ करते हुए उनकी तुलना एमएस धोनी से की। उन्होंने कहा कि धोनी की तरह सैमसन भी बेहद शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं और खेल को गहराई से समझते हैं। सिमंस के अनुसार, उन्होंने सैमसन को कभी दबाव में घबराते हुए नहीं देखा, जो एक बड़े खिलाड़ी की पहचान होती है। यह जीत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ दो अंक ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संकेत भी है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन