चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़ें', CSK ने विदेशी खिलाड़ियों को भेजा बुलावा, IPL को लेकर बडा अपडेट

आईपीएल 2025 से सबसे पहले बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स ने विदेशी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द टीम के साथ शामिल होने को कहा है। जल्द ही आईपीएल का यह सीजन फिर से शुरू होगा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं अब दोनों देशों ने आपस में सीजफायर के लिए सहमति जता दी है। जिसके बाद अब आईपीएल 15 या 16 मई से फिर से शुरू होगा। आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके थे या लौटने लगे थे। सीजफायर की सहमति के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने विदेशी खिलाड़ियों को बुलावा भेज दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने विदेशी खिलाड़ियों को एक सप्ताह में टीम के साथ जुड़ने को कहा है। आईपीएल 2025 की सीजन में क्वालीफाई की रेस से बाहर होने वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहली टीम बनी थी। हालांकि इसके बाद भी फ्रेंचाइजी ने विदेशी खिलाड़ियों को टीम के साथ जुड़ने का निर्देश दे दिया है।

एक सप्ताह में टीम के साथ जुड़ने का दिया निर्देश

क्रिकबज के अनुसार सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि हम भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हो, लेकिन हम चाहते हैं कि लीग पूरी हो। आईपीएल एक प्रतिष्ठित लीग है और हम चाहते हैं कि यह इस मामले में BCCI के साथ सहयोग करे। उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल दो और गेम बचे हैं और हमने विदेशी खिलाड़ियों को सलाह दी है कि उन्हें एक सप्ताह में वापस लौटना पड़ सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में 12 मुकाबले खेले हैं। जिसमें केवल 3 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। चेन्नई 6 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस से मुकाबला खेलना है। आईपीएल का मुकाबला शुक्रवार या शनिवार से फिर से शुरू हो सकता है।

आईपीएल 2025 में अभी 16 मैच है बाकी

आईपीएल में अभी 12 लीग मैच तथा कोलकाता में होने वाले फाइनल सहित चार नॉकआउट मैच खेले जाने बाकी है। इस सीजन में अभी 16 मैच और खेले जाने हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को खेला जाना था लेकिन अब शायद इसका फाइनल जून में भी हो सकता है। इसके लेकर जल्द ही बीसीसीआई नया कार्यक्रम का ऐलान करेगी। IPL 2025 को लेकर BCCI के उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट, युद्धविराम के बाद अब….

आईपीएल को शुरू करने को लेकर हो रही मीटिंग

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहा था कि रविवार को बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद रविवार को इस निलंबित टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित कार्यक्रम पर बात करेंगे। शुक्ला ने कहा कि युद्ध थम गया है। नये हालात में बीसीसीआई पदाधिकारी, अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद कल फैसला लेंगे। देखते हैं कि टूर्नामेंट पूरा कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम क्या हो सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा