File Photo 
क्रिकेट

IPL के मीडिया राइट्स के लिए होड़ शुरू, इन मीडिया हाउस ने खरीदे ज़रूरी दस्तावेज़

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

BCCI ने 2023 से लेकर 2027 तक के IPL के मीडिया राइट्स के लिए टेंडर जारी की है। टेंडर जारी होने के बाद दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग के मीडिया राइट्स खरीदने के लिए कई बड़ी कंपनियां अपना हाथ आजमाने के लिए तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Disney, Viacom TV18, Sony, Zee, Amazon Prime ने मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के ऑक्शन में शामिल होने के लिए जरूरी कागज़ात खरीद लिए हैं।

टेंडर खरीदने वाली ये बड़ी कंपनिया पहले से ही सुर्खियों में थीं। BCCI से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक और बड़ी टेक कंपनी, Apple बीसीसीआई से संपर्क में है। माना जा रहा है कि वह भी ऑक्शन में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज़ खरीदने वाली है। गौरतलब है कि, मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स की ऑनलाइन नीलामी (Online Auction Media and Broadcasting 2022) जून 2022 में कराए जा सकते हैं, जिसके दस्तावेज 10 मई तक उपलब्ध होंगे।

अबकी बार ब्राडकास्टिंग राइट्स का ऑक्शन शानदार और विराट होने की संभावना है। खबरोंंके मुताबिक, मीडिया राइट्स को 4 अलग-अलग सेट में नीलाम किए जाएंगे। हरेक बोली लगाने वाली पार्टी को हर पैकेज के लिए अलग से बोली लगानी होगी। गौरतलब है कि, पिछले बार मीडिया राइट्स 16,347.5 करोड़ रुपए की रकम पर बेचा गया था। BCCI ने अबकी बार ऑक्शन की बेस प्राइस 33,000 करोड़ रुपए कर दिया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां