चेतेश्वर पुजारा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा का बड़ा फैसला, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से लिया संन्यास

Cheteshwar Pujara retired from International Cricket: चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट व 3 वनडे खेले हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Cheteshwar Pujara: टेस्ट फॉर्मेट में भारत के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के संभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा है कि एक बार हर चीज का अंत होता है। भारतीय जर्सी पहनना और राष्ट्रगान गाते हुए हर बार पूरी कोशिश करना इसको शब्दों में नहीं बताया जा सकता है।

आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद- चेतेश्वर पुजारा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुजारा ने लिखा, "भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते हुए अपनी पूरी कोशिश करना - इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है, और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।"

क्रिकेट बोर्ड और परिवार को दिया धन्यवाद

पुजारा ने बीसीसीआई, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को उनके करियर के दौरान समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने देश-विदेश की उन सभी टीमों फ्रेंचाइजी को धन्यवाद दिया है, जिनके लिए वह खेले। पुजारा ने अपने करियर के अहम भूमिका निभाने वाले कोचों और वर्षों साथ रहे साथी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ का भी धन्यवाद दिया। अंत में उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी और बेटी का भी शुक्रिया अदा किया है।

पुजारा के आंकड़ें

चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे मजबूत बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने कई बार मुश्किल स्थिति में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है। 2010 में अपने करियर का आगाज करने वाले पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट जून 2023 में खेला था। पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 43.60 की औसत से छह 19 शतक, जिसमें 3 दोहरे शतक हैं और 35 अर्धशतक की बदौलत 7,195 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 206 रहा। वह पांच वनडे भी खेले थे।

टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक दशक में भारत को देश-विदेश में मिली तमाम बड़ी सफलताओं में उनका अहम योगदान रहा है। पिछले एक साल से पुजारा कमेंट्री के क्षेत्र में हाथ आजमा रहे हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए