चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

चेन्नई ने जीत के साथ खत्म किया IPL 2025 का सफर, जाते-जाते दे गए गुजरात को बड़ा जख्म

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना सफर जीत के साथ खत्म किया। चेन्नई ने गुजरात को करारी शिकस्त दी। आईपीएल 2025 का आगाज भी चेन्नई ने जीत के साथ किया था लेकिन वो अपने फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके।

उज्जवल सिन्हा

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को बड़े अंतर से हराकर मुकाबले को जीत लिया है। इस जीत के साथ चेन्नई ने इस सीजन से विदा लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 83 रनों से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद गुजरात को बड़ा झटका लगा है। अब वो पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर लीग स्टेज को खत्म नहीं कर पाएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने शानदार शुरुआत की। आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। आयुष म्हात्रे 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद उर्विल पटेल ने भी तेजी से रन बनाए। उर्विल पटेल 37 रन बनाकर आउट हो गए। कॉन्वे एक छोर पकड़े खड़े रहे और लगातार रन बनाते रहे।

कॉन्वे और ब्रेविस का पचासा

दूसरा गिरने के बाद शिवम दुबे ने भी तेजी से रन बनाने की कोशिश की। लेकिन 17 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद डेवॉन कॉन्वे ने अपना पचासा पूरा किया। 52 रन बनाकर वो आउट हो गए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और रविंद्र जडेजा ने मिलकर चेन्नई को 20 ओवर में 230 रनों तक पहुंचा दिया। ब्रेविस ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ब्रेविस ने 23 गेंदों पर 57 और जडेजा ने 21 रन बनाए। गुजरात के लिए गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2, राशिद खान ने 1, साई किशोर ने 1 विकेट चटकाए।

147 रनों पर सिमटी गुजरात की पारी

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 30 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिया। उसके बाद से गुजरात ने लगातार विकेट गंवाए और लक्ष्य तक पहुंच नहीं सके। गुजरात की टीम 147 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस मुकाबले को 83 रनों से गंवा दिया।

गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 41, शुभमन गिल ने 13, शाहरुख खान ने 19, राहुल तेवतिया ने 14, राशिद खान ने 12 और अरशद खान ने 20 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए। वहीं नूर अहमद ने भी 3, रविंद्र जडेजा ने 2, खलील अहमद ने 1 और पथिराना ने 1 विकेट चटकाए।

जीत के साथ शुरू और जीत पर ही किया खत्म

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 का आगाज जीत के साथ किया। इस सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी और आज सीजन के आखिरी मुकाबले में जीत के साथ खत्म किया। गुजरात को बड़े अंतर से हराकर इस मुकाबले को जीत लिया। हालांकि इस दौरान वो बीच के मैचों में जीत हासिल नहीं कर सके। चेन्नई ने 14 में से केवल 4 मुकाबले ही जीतने में सफल रही।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना