न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया (सोर्स-एक्स) 
क्रिकेट

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें हुईं चकनाचूर

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बांग्लादेश की इस हार की वजह से पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना अब केवल सपना ही रह गया। बांग्लादेश भी अब सेमीफाइनल से बाहर हो गया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबाल खेला गया, जहां कीवियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से बांग्लादेश को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बांग्लादेश की इस हार से पाकिस्तान के भी सेमीफाइनल में बने रहने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए बांग्लादेश के खिलाफ रचिन रवींद्र ने शतकीय पारी खेली।

वहीं बांग्लादेश के भी सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। न्यूजीलैंड की इस शानदार जीत से भारत भी अब ऑफिशियली सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत से सभी समीकरण को समझ में आ गया है और अब किसी भी तरह का कोई संदेह या कोई गुंजाइश नहीं बची है।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं बांग्लादेश ने 50 ओवर में 236 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 77 रन कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बनाए हैं। शांतो के बाद जेकर अली ने 45, तंजीद हसन ने 24, मेहदी हसन मिराज 13 रन, तौहीद हृदोय ने 7 रन, मुश्फिकुर रहीम ने 2 रन, महमुदुल्लाह ने 4 रन, रिशाद हुसैन ने 26, तस्कीन अहमद ने 10 रन बनाए। जबकि नाहिद राणा (0) और मुस्तफिजुर रहमान 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों के बल्ले को पूरी तरह खामोश रखा। उन्होंने 10 ओवर में केवल 26 रन दिए हैं। हालांकि इस मुकाबले में कप्तान सैंटनर को एक भी विकेट नहीं मिला।

237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया है। उनके लिए सबसे ज्यादा 112 रन रचिन रवींद्र ने बनाए हैं। उन्होंने अपना शानदार खेल दिखाया। वहीं विल यंग बिना खाता खोले वापस लौट गए। जबकि ​​डेवोन कॉनवे 30 रन, केन विलियमसन 5 रन, टॉम लैथम 55 रन, ग्लेन फिलिप्स 21 रन और माइकल ब्रेसवेल 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला