भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल कैसे देख सकते हैं लाइव, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उज्जवल सिन्हा

IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल पहुंचने की पूरी कोशिश करेगा। इसके साथ भारतीय टीम पिछले हिसाब का चुकता करने के मूड में होगा। भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। ट्रेविस हेड ने मैच जीतने वाली 137 रनों की पारी खेली, जिससे मेहमान टीम ने छह विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया।

हालांकि इस बार भारतीय टीम चाहेगी कि समीकरण पूरी तरह से बदल जाए। इस खबर में देखें की सेमीफाइनल का मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा। आप इस मुकाबले को कहां लाइव देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मंगलवार 4 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला कहां देख सकते हैं?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं सेमीफाइनल मुकाबला?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले का टॉस कब होगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टॉस दोपहर 2:00 बजे होगा। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तीन जीत के साथ भारत तो एक जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंची सेमीफाइनल में

भारतीय टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा चेज किया। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ अगले दो मैच पाकिस्तान में खराब मौसम के कारण रद्द कर दिए गए। ऑस्ट्रेलिया को प्रत्येक धुले हुए मैच से एक अंक मिला और उसने ग्रुप बी से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के रूप में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए मैथ्यू शॉर्ट की जगह यूवा कूपर कोनोली को शामिल किया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी