पाकिस्तान में तिरंगा फहराना अपराध! (सोर्स- वीडियो)  
क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में तिरंगा फहराना अपराध! लाहौर स्टेडियम से फैन को किया गया गिरफ्तार- देखें वीडियो

लाहौर के स्टेडियम में खेले जा रहे एक मुकाबले के दौरान एक युवक भारतीय झंडा लहरा रहा था। तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर उस युवक पर पड़ी और वह तुरंत उसके पास पहुंचे और तिरांगा को जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: 19 फरवरी से शुरू हुए चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। हालांकि भारत के इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई में खेले जा रहे हैं। लेकिन जब भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जब पता चला कि पाकिस्तान में भी भारत के कई फैंस हैं, लेकिन जब लाहौर स्टेडियम में एक फैन ने भारत का तिरंगा फहराया तो पुलिस उसे गिरफ्तार करने आ गई।

दरअसल, लाहौर के स्टेडियम में खेले जा रहे एक मुकाबले के दौरान एक युवक भारतीय झंडा लहरा रहा था। तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर उस युवक पर पड़ी और वह तुरंत उसके पास पहुंचे और तिरांगा को जब्त कर लिया, साथ ही उस युवक का कॉलर पकड़कर स्टोडियम से बाहर ले गए। जानकारी मिली है कि युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गाया है।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में ये बताया जा रहा है कि यह वीडियो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच का है। इस दौरान एक युवक भारतीय झंडा लहराता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में आया था, जिसमें कराची स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे तो दिखे लेकिन भारतीय झंडा नहीं दिखा। जिस पर पीसीबी की तरफ से ये सफाई पेश की गई थी कि झंडा उन देशों का लगाया जा रहा है जो पाकिस्तान मुकाबले खेलने आए हैं। भारत का इसलिए नहीं लगाया गया, क्योंकि भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाने वाले हैं।

पाकिस्तान के इस हरकत की वजह से उनकी जगभर में जमकर आलोचनी हुई थी। जिसके बाद इस मुद्दे पर विवाद बढ़ता देख बाद में पाकिस्तान स्टेडियम में अन्य देशों के झंडों के साथ भारतीय तिरंगा भी फहराया गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ज्ञात हो कि भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर उसे सेमीफाइन से लगभग बाहर कर ही दिया था। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने ही पाकिस्तान और बांग्लादेश को एक-एक मैच में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत को अब अपना अगला मुकाबला दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन