कैमरन ग्रीन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 30 करोड़ में बिके, IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये कैसे हो गया?

Cameron Green: आईपीएल 2026 की नीलामी कुछ ही घंटों में अबुधाबी में होगी, इससे पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि 16 दिसंबर को किस खिलाड़ी पर कितनी बोली लगेगी।

संजय सिंह बिष्ट

IPL Mock Auction: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अब सिर्फ कुछ ही घंटों की देरी पर है। ऑक्शन 16 दिसंबर को अबुधाबी में दोपहर तीन बजे से आयोजित होगा। इस ऑक्शन में सभी टीमों के नजर टिके होंगे, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर हो रही है।

मॉक ऑक्शन में लगी भारी बोली

ऑक्शन से एक दिन पहले स्टार स्पोर्ट्स ने मॉक ऑक्शन का आयोजन किया। इसमें सभी दस टीमों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मॉक ऑक्शन में कैमरन ग्रीन पर सबसे ज्यादा बोली लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ग्रीन को 30.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

कैमरन ग्रीन का बेस प्राइज और नीलामी की संभावनाएं

कैमरन ग्रीन इस बार दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज में नीलामी में उतरेंगे। उनका नाम बल्लेबाजों की लिस्ट में दर्ज है। शुरुआती मिनटों में ही उनकी बोली शुरू होने की संभावना है, क्योंकि सभी टीमें बड़ी रकम लेकर बैठी हैं। माना जा रहा है कि केकेआर और सीएसके के बीच ग्रीन को खरीदने के लिए आखिरी तक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

आईपीएल में कैमरन ग्रीन के अब तक के आंकड़े

कैमरन ग्रीन अब तक दो आईपीएल सीजन खेल चुके हैं। पहले सीजन में उन्होंने 16 मैच खेलकर 452 रन बनाए। साल 2024 में 13 मैचों में उनके रन 255 रहे। साल 2025 का आईपीएल वह नहीं खेल पाए थे। अब उन्होंने फिर से ऑक्शन में भाग लिया है और उनकी खरीद निश्चित मानी जा रही है।

टीमों की रणनीति और ऑक्शन का रोमांच

आईपीएल 2026 में ग्रीन की नीलामी सबसे रोमांचक हिस्सा मानी जा रही है। उनके लिए टीमें बड़ी रकम खर्च करने को तैयार हैं। केकेआर और सीएसके के पास सबसे ज्यादा पर्स हैं और अगर दोनों के बीच मुकाबला बनता है, तो बोली काफी ऊंची जाने की उम्मीद है। ऑक्शन के दौरान यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्रीन किस टीम के हाथ लगते हैं और उनकी कीमत कितनी बढ़ती है।

कैमरन ग्रीन आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं। मॉक ऑक्शन में उनके लिए लगी भारी बोली इस बात का संकेत देती है कि वह अगले सीजन में टीमें बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। फैंस भी इस ऑक्शन के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप