Boxer Neeraj Goyat Involved In Heated Exchange With Anthony Taylor: इंटरनेशनल बॉक्सर नीरज गोयत ने दुबई के ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में हुए मुकाबले में अमेरिकी बॉक्सर एंथनी टेलर को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। नीरज ने भारतीय झंडे के तीन रंगों वाली ड्रेस पहनकर रिंग में उतरते ही मुकाबले पर अपना दबदबा कायम किया और मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले के बाद अमेरिकी बॉक्सर काफी गुस्से में नजर आए और रिंग के बाद हाथापाई भी करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नीरज गोयत अपनी टीम के साथ बैठे हैं और एंथनी उनके पास आकर उनसे कुछ कहते हैं और गुस्से में पानी की बोतल उन पर फेंक देते हैं। जिसके बाद नीरज भी गुस्से में खड़े हो जाते है और इस बीच सिक्योरिटी गार्ड बीच-बचाव करते हैं और एंथनी को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। नीरज की टीम का एक मेंबर कुर्सी उठाकर मारने के लिए एंथनी की तरफ बढ़ता है। एंथनी को तुरंत रूम से बाहर कर दिया जाता है।
नीरज पर हमले के बाद टीम के मेंबर काफी गुस्से में आ गए लेकिन टीम के साथियों और सिक्योरिटी ने उन्हें रोक लिया। कई लोगों ने इस घटना को कैमरों में कैद किया, जो अब वायरल हो रही हैं। इसके बाद एंथनी रूम के बाहर ही हंगामा करते रहते है। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रूम में आने नहीं दिया।
मुकाबले के बाद नीरज ने कहा कि इस अमेरिकी ने मुझे कमजोर समझा था। मैंने पहले ही बोला था भारत वालों को कम मत समझना। मैने बोला था इंडिया थारा बाप है, तो इंडिया थारा (तुम्हारा) बाप है। इंडिया वाले जो बोलते वो करते ही हैं लेकिन उसके अलावा दो तीन चीज और कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: रघु के चरणों में तिलक, T2OIs इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया ये खिलाड़ी
नीरज गोयत का जन्म हरियाणा के करनाल जिले के बेगमपूरा गांव में हुआ। उन्होंने 2006 में 10वीं कक्षा से ही बॉक्सिंग की शुरुआत की और करनाल के कर्ण स्टेडियम बॉक्सिंग अकादमी से प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इसके बाद भी वह लगातार ट्रेनिंग करते रहे। 2008 में हुए यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी वर्ष वह भारतीय सेना में शामिल हो गए। 2014 में उनका स्थानांतरण भारतीय रेलवे में हुआ, जहां वह वर्तमान में भी काम कर रहे हैं।
नीरज गोयत ने 2015 से 2017 तक लगातार तीन साल WBC एशियाई चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उनके प्रोफेशनल करियर में अब तक कुल 24 मुकाबले हुए हैं, जिनमें उन्होंने 18 में जीत, 4 में हार और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे।