ब्लेसिंग मुजरबानी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 के प्लेऑफ से पहले RCB में जुड़ा 6 फीट 8 इंच का गेंदबाज, विरोधी टीमों की बढ़ी टेंशन

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में जुड़ गए हैं। वो इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने के बाद आरसीबी के साथ जुड़ गए।

उज्जवल सिन्हा

बेंगलुरु: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी गेंदबाज़ी आक्रमण को मज़बूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। टीम ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं। मुजारबानी को दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जगह टीम में शामिल किया गया है।

लुंगी एनगिडी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के चलते साउथ अफ्रीका लौट गए हैं। वो अब अपने राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ भी गए हैं। रिपोर्ट की मुताबिक आरसीबी ने मुजारबानी को 75 लाख में शामिल किया है। 6 फीट 8 इंच लंबे मुजारबानी अपनी ऊंचाई और गति के कारण अतिरिक्त उछाल हासिल करने में सक्षम हैं, जो टी20 क्रिकेट में उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बनाता है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने के बाद आरसीबी से जुड़े

वह 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं और दुनिया भर की कई लीगों में प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं। मुजरबानी ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के ऐतिहासिक टेस्ट में लिया था। हालांकि इस टेस्ट में जिम्बाब्वे को एक पारी 45 रनों से हार मिली थी। वह इस टेस्ट में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। 28 वर्षीय मुजरबानी आरसीबी के लिए लीग का आखिरी मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

मुजरबानी का करियर

जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज ने 70 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 78 विकेट लिए हैं। उसके अलावा को 55 वनडे और 13 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। मुजरबानी पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नेट बॉलर के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। WI vs IRE: केसी कार्टी के तूफानी शतक से उड़ा आयरलैंड, वेस्टइंडीज की 197 रन से बड़ी जीत

जोश हेजलवुड भी हुए टीम के साथ जुड़े

मुजरबानी से पहले रविवार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल हो गए, जिससे नॉकआउट चरणों के लिए उनकी गेंदबाजी और मजबूत हो गई। इस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हेजलवुड ने सिर्फ 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं, लेकिन अप्रैल से ही वे टीम से बाहर थे।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज