बेन स्टोक्स और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

उन्हें खेलते हुए देख... टीम इंडिया के इस खिलाड़ी से प्रभावित हैं इंग्लिश कप्तान

एजबेस्टन टेस्ट के एक दिन पहले इग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया पर बात की। इस दौरान उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर सराहना की है।

संजय सिंह बिष्ट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाना है। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इस मुकाबले को किसी भी हाल में अपने नाम करना चाहेगी।

पहले टेस्ट में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने लीड्स मुकाबले की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया। ये ही कारण है कि उनकी बल्लेबाजी कला को देखकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मंगलवार 1 जून को पंत की जमकर तारीफ की।

मैं उनका बहुत बड़ा प्रसंशक- बेन स्टोक्स

इंग्लिश कप्तान ने एजबेस्टन टेस्ट के एक दिन पहले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज व उपकप्तान ऋषभ पंत के बारे में बात की। स्टोक्स ने पंत की तारीफ करते हुए कहा- वो ऋषभ पंत के बहुत बड़े प्रसंशक हैं। लीड्स टेस्ट के दौरान मैं उनके आक्रमक रवैये को देखकर खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाया।

उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी पसंद

इसके आगे इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान ने कहा कि भले ही वो विपक्षी टीम में हैं, लेकिन मुझे ऋषभ पंत को क्रिकेट खेलते हुए देखना काफी पसंद है। मुझे  उनका खेलने का वो तरीका पसंद है, जो वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेलते हैं। जब आप उन्हें खुला होकर खेलने देते हैं, तो फिर वहीं होता है जो लीड्स टेस्ट में हुआ था।

इससे पहले उन्होंने दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी पर भी बात की। उनका मानना है कि बुमराह की मौजूदगी होने या न होने से टीम को फर्क नहीं पड़ता है। उनका ध्यान बुमराह पर नहीं, बल्कि सीरीज में आगे के मैचों को जीतने पर है। बता दें कि दूसरे टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बना हुआ है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज