टी दिलीप को फिर से फील्डिंग कोच नियुक्त किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI ने किया बड़ा बदलाव, इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को मिला पुराना कोच

भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अहम फैसला लेते हुए टी दिलीप को टीम इंडिया का फील्डिंग कोच फिर से नियुक्त किया है। BCCI ने दिलीप को एक साल के अनुबंध पर वापस बुला लिया है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। इस लीग के खत्म होते ही टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार होना पड़ेगा, जो 20 जून से शुरू होने वाला है। हालांकि, इस दौरे से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया की कोचिंग में एक बड़ा बदलाव किया है और पुराने कोच की दोबारा वापसी कराई है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अहम फैसला लेते हुए टी दिलीप को टीम इंडिया का फील्डिंग कोच फिर से नियुक्त किया है। उनका पिछला अनुबंध मार्च 2025 में समाप्त हो गया था और ऐसी खबरें थीं कि बोर्ड उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाना चाहता था। लेकिन करीब दो महीने के बाद BCCI ने दिलीप को एक साल के अनुबंध पर वापस बुला लिया है।

BCCI के एक सूत्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि 'हमने फैसला किया है कि दिलीप को एक साल के लिए फिर से फील्डिंग कोच नियुक्त किया जाएगा और वह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ यात्रा करेंगे। पहले भी उनका अनुबंध एक साल का ही था।'

जानकारी के लिए बता दें कि टी दिलीप ने 2021 के अंत में राहुल द्रविड़ की कोचिंग टीम के साथ भारत के फील्डिंग कोच का पद संभाला था। उनकी मौजूदगी में भारत की फील्डिंग में काफी सुधार हुआ था। 2023 वनडे विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप के दौरान उन्होंने मैच के बाद सर्वश्रेष्ठ फील्डर को पुरस्कार देने की परंपरा भी शुरू की, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह बना रहा।

गौरतलब है कि, भारत को जून के दूसरे हफ्ते में इंग्लैंड के लिए रवाना होना है, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजी और स्विंग के कारण स्लिप फील्डिंग और कैचिंग का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए बीसीसीआई का दिलीप पर भरोसा टीम इंडिया के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब