मुकेश कुमार (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

प्लेऑफ से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका, इस खिलाड़ी पर गिरी BCCI की गाज

भारत और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया। दिल्ली को इस मुकाबले में 59 रनों से हार मिली। इसके साथ ही दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस हार के साथ दिल्ली टीम के तेज गेंदबाज में बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है।

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मुकेश को अनुच्छेद 2.2 के अंर्तगत लेवल एक के उल्लघंन के लिए एक डिमेरिट अंक भी दिया गया जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदानी उपकरण या ‘फिक्स्चर और फिटिंग' के दुरुपयोग' से संबंधित है।

मुकेश ने जुर्माना किया स्वीकार

आईपीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुकेश कुमार ने अनुच्छेद 2.2 के लेवल एक के उल्लघंन को और मैच रेफरी का जुर्माना स्वीकार कर लिया है। इसके अनुसार आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला मान्य होता है। मुकेश ने बुधवार को अपने चार ओवरों में 48 रन दिए और दो विकेट लिए। उनके आखिरी ओवर में तीन छक्के और दो चौकों से 27 रन बने।

मुकाबले का हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसमें रियान रिकलटन ने 25, विल जैक्स ने 21, तिलक वर्मा ने 27 और नमन धीर ने नाबाद 24 रन बनाए। हालांकि इस बीच में सूर्यकुमार यादव एक छोर संभाले रहे और क्रीज पर डटे रहें। उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2, चमीरा ने 1, मुस्ताफिजुर ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। केएल राहुल ने 11, समीर रिजवी ने 39, विप्रज निगम ने 20, आशुतोष शर्मा ने 18 रन बनाए। मुंबई के लिए गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 2, मिचेल सेंटनर ने 3, ट्रेंट बोल्ट ने 1, दीपक चाहर ने 1, विल जैक्स ने 1 और कर्ण शर्मा ने एक विकेट चटकाए।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति