विराट-रोहित 
क्रिकेट

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट-रोहित का डिमोशन पक्का! A+ कैटेगरी से हटाकर B कैटेगरी में डाला जाएगा

BCCI Central contract: BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ए प्लस कैटेगरी को खत्म कर सकती है और सिर्फ ए, बी और सी कैटेगरी को जारी रख सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा का डिमोशन होगा।

अर्पित शुक्ला

Rohit-Kohli Sharma BCCI Central contract: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीसीसीआई की ओर से बड़ा झटका लग सकता है। दोनों खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव करते हुए ए+ कैटेगरी को खत्म कर सकती है और केवल ए, बी और सी ग्रेड को जारी रखने पर विचार कर रही है। यदि ऐसा होता है तो विराट और रोहित के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का भी डिमोशन तय माना जा रहा है, जो पिछले सत्र में ए+ कैटेगरी का हिस्सा थे। बीसीसीआई को अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक की रिटेनरशिप का ऐलान करना है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई एक नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मॉडल लागू करने की तैयारी में है, जिसमें ग्रेड ए+ कैटेगरी को समाप्त किया जाएगा। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड बी में रखा जा सकता है। दोनों फिलहाल ए+ कैटेगरी में शामिल हैं। रविंद्र जडेजा का भी ग्रेड बी में जाना तय माना जा रहा है, जबकि जसप्रीत बुमराह को ग्रेड ए में शामिल किया जा सकता है।

ए+ कैटेगरी हटाई जाएगी

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ढांचे में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। समिति ने 7 करोड़ रुपये वाली ए+ कैटेगरी को हटाकर केवल तीन ग्रेड ए, बी और सी रखने की सिफारिश की है। नई व्यवस्था लागू होने पर वेतन संरचना में भी बदलाव होगा। अभी ए+ कैटेगरी के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये, ए को 5 करोड़, बी को 3 करोड़ और सी ग्रेड को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। नए मॉडल के तहत सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली को बी कैटेगरी में रखा जा सकता है।

अप्रैल 2025 में घोषित 2024-25 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ए+ कैटेगरी में थे। वहीं मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत ग्रेड ए में शामिल थे। ग्रेड बी में सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को जगह मिली थी।

ग्रेड सी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा शामिल थे। अब सबकी नजर बीसीसीआई के अंतिम फैसले पर टिकी है, जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम की दिशा तय करेगा।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब