रणजी ट्रॉफी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रणजी ट्रॉफी के नियमों में BCCI ने किए बडे़ बदलाव, बल्लेबाज हो या गेंदबाज अब नहीं चल पाएगी कोई चालाकी

भारत में क्रिकेट के घरेलू सीजन का यानी शुक्रवार 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। रणजी ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में बड़े बदलाव किए है। इस दौरान घरेलू टूर्नामेंट में बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी हर विभाग में बीसीसीआई ने बदलाव किए है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट के घरेलू सीजन का यानी शुक्रवार 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। आज रणजी ट्रॉफी का पहला राउंड का खेल शुरू होगा। इस सीजन में 38 टीमें हिस्सा ले रही है। इनके बीच आज अलग-अलग मैदानों में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे।

इससे पहले की ये घरेलू टूर्नामेंट शुरू हो बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी में कुछ बदलाव कर दिए है। इसकी सूचना सभी टीमों को ठीक मैच शुरू होने से एक दिन पहले दी गई। तो आइये आपको बताते है कि आखिर बीसीसीआई ने क्या अहम बदलाव इस घरेलू टूर्नामेंट में लाए है।

बल्लेबाज नहीं हो पाएंगे रिटायर

इस रणजी ट्रॉफी में बीसीसीआई ने बल्लेबाजी को लेकर नए नियम लाए है। अब तक ये होता था कि घरेलू क्रिकेट में कई बार बिना किसी चोट के भी खिलाड़ी आराम करने के लिए पारी को बीच में छोड़ कर रिटायर हो जाते थे मैदान से बाहर आराम करने चले जाते थे। थोड़ी देर बाद फिर से तरोताजा होकर मैदान में लौटकर बल्लेबाजी करते थे।

लेकिन, अब ये सब नहीं चलेगा। अब अगर बल्लेबाज ने ऐसा करने की कोशिश की तो उसे आउट माना जाएगा। अगर एक बार बल्लेबाज रिटायर होकर मैदान से बाहर चला गया तो उसे वापस आने और बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलेगा। इस बात से अगर विरोधी टीम को आपत्ति न होने पर भी बल्लेबाज को आउट करार दिया जाएगा।

बता दें, कि ये नियम सिर्फ रणजी के लिए ही नहीं बल्कि सभी तरह के मल्टी डे और लिमिटेड ओवर के घरेलू मुकाबले के लिए लागू होंगे। इसके साथ ही बीसीसीआई ने बताया कि अब घरेलू मुकाबलों में भी सुपर ओवर लागू किया जा सकता है।

गेंदबाजी में बदला नियम

बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबादी में नियम बदले गए है। बीसीसीआई ने अब ये फैसला ले लिया कि अब कोई भी गेंदबाज गेंद में थूंक (सलाइवा) का इस्तेमाल नहीं करेगा। अगर कोई भी गेंदबाज ऐसा करते दिखाई देता है तो गेंद को तुरंत बदल दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि टीम पर पेनल्टी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा एक और अहम बदलाव रन को लेकर किया गया है। इसके मुताबिक अगर बल्लेबाज एक रन ले लेता है और उसके बाद अगर बाउंड्री चली जाती है तो केवल बाउंड्री के चार रन को ही गिना जाएगा। बोर्ड ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान हुए समझौते के तहत बदला गया है। इससे पहले जब बल्लेबाज के दौड़े हुए रन और ओवरथ्रो के रन दोनों ही स्कोर बोर्ड में दर्ज किए जाते थे।

पॉइंट बटवारे में बदलाव

बीसीसीआई के सीके नायडू ने पॉइंट के बटवांरे के बारे में बताया कि अगर टीम ए बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 98 ओवर में 398 रन पर ऑल आउट हो जाती है तो उसे 4 बैटिंग पॉइंट्स दिए जाएंगे। और अगर फील्डींग के दौरान उसे 5 पेनल्टी रन मिले तो उसका स्कोर 5 पॉइंट जोड़कर 98 ओवर में 403 रन जाएगा।

इसके अलावा अगर टीम ए पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 100.1 ओवर में 398 रन पर ऑल आउट हो जाती है तो उसे 4 बैटिंग पॉइंट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर फील्डींग करते वक्त अगर 5 पेनल्टी रन मिलते है उसका स्कोर 403 रन होगा उसे 5वां बैटिंग पॉइंट नहीं दिया जाएगा।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव