वैभव सूर्यवंशी और सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू

Vaibhav Sooryavanshi Team India: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट के लिए बीसीसीआई ने आईओए को 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची सौंपी है। इस सूची में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है।

संजय सिंह बिष्ट

Vaibhav Sooryavanshi replace Suryakumar Yadav? भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम आने वाले महीनों में काफी व्यस्त रहने वाला है। सितंबर में एक ओर जहां टीम इंडिया घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी, वहीं दूसरी ओर एशियन गेम्स 2026 में भी भारतीय क्रिकेट टीम हिस्सा लेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा मौका

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने 30 मई को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची भेजी है। इस सूची में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 में अपने आक्रामक बल्लेबाजी प्रदर्शन से चर्चा में आए वैभव को पहली बार इतने बड़े बहु-खेल आयोजन के लिए संभावित खिलाड़ियों में जगह मिली है।

सूर्यकुमार और गिल का नाम नहीं

दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नहीं है। इसके अलावा शुभमन गिल को भी संभावित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है। दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने चयन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

अन्य सीनियर खिलाड़ियों को मिली जगह

संभावित खिलाड़ियों की सूची में टीम इंडिया के कई अनुभवी नाम मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी इस सूची का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि यदि इनमें से कुछ खिलाड़ी उपलब्ध रहते हैं तो टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर या तिलक वर्मा को सौंपी जा सकती है।

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाने हैं। इसी दौरान भारत को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। पहला वनडे 27 सितंबर को प्रस्तावित है, जबकि टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी।

ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए संतुलित टीम संयोजन तैयार करने की होगी। यही वजह है कि बीसीसीआई ने काफी पहले से संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। आने वाले समय में खिलाड़ियों की उपलब्धता, फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट