दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा (सोर्स- एक्स) 
क्रिकेट

टूट गया BCCI के सब्र का बांध...दिग्वेश राठी को किया सस्पेंड, अभिषेक शर्मा पर भी एक्शन

लखनऊ और हैदराबाद के मुकाबले में दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई, लेकिन अब BCCI ने दोनों खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन लिया है।

मृणाल पाठक

लखनऊ: सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने मिला। इस मैच में एलएसजी के गेंदबाज दिग्वेश राठी और हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आपस में भिड़ गए। जिसके बाद अब दोनों खिलाड़ियों को सजा सुनाई गई है।

बीसीसीआई ने दिग्वेश राठी के नोटबुक सेलिब्रेशन से पहले ही खफा था। जिसके लिए दो बार उन पर जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन वह अपने इस सेलिब्रेशन से बाज नहीं आए, जिसकी वजह से हुआ कुछ यूं कि SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जब उन्होंने आउट करके नोटबुक जश्न मनाया तो वह बौखला गए और राठी से लाइव मैच में ही भिड़ गए।

दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच जमकर बहस देखने मिली। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायर को बीच-बचाव करने आना पड़ा। जिसके बाद अब बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों पर सख्त एक्शन लिया है।

बीसीसीआई ने दिग्वेश राठी पर 50% मैच फीस के साथ ही एक मैच का बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं, दिग्वेश के अब कुल 5 डिमेरिट प्वाइंट्स हो गए हैं, इसी वजह से वह अब अपना अगला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

जबकि, इस लड़ाई की वजह से हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। ऐसे में बीसीसीआई का ये सख्त एक्शन बताता है कि बोर्ड मैदान पर किसी भी तरह की फालतू हरकत को नहीं सहेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। अब प्लेऑफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जंग होगी। मैच में लखनऊ की हार की सबसे बड़ी वजह उसकी गेंदबाजी रही। हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के गेंदबाज 205 रन का बचाव नहीं कर सके।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब