क्रिकेट

T20 World Cup 2026 को लेकर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त, ICC से कर दी ग्रुप बदलने की मांग

ICC T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच श्रीलंका में कराने के लिए ग्रुप बदलने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर आईसीसी के साथ बातचीत जारी है।

उज्जवल सिन्हा

BCB offer to swap groups with Ireland: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आगामी ICC टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका में खेलने के लिए ग्रुप बदलने का प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सामने रखा है। यह प्रस्ताव शनिवार, 17 जनवरी को ढाका में ICC प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान दिया गया।

Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से आग्रह किया है कि बांग्लादेश को ग्रुप B की जगह ग्रुप C में शामिल किया जाए, जहां फिलहाल आयरलैंड मौजूद है। ऐसा होने पर बांग्लादेश अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेल सकेगा। फिलहाल आयरलैंड को ग्रुप C में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और ओमान के खिलाफ कोलंबो में मैच खेलने हैं, जबकि उनका आखिरी ग्रुप मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश इस समय ग्रुप B में है, जहां उसे कोलकाता में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है, जबकि नेपाल के खिलाफ उसका आखिरी मैच मुंबई में खेला जाएगा।

BCB ने अब ग्रुप बदलने की मांग की

बैठक के बाद शनिवार शाम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया, “BCB ने ICC के समक्ष बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका स्थानांतरित करने के अपने औपचारिक अनुरोध को दोहराया है। बोर्ड ने बांग्लादेश सरकार के सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े विचार और चिंताएं भी साझा कीं, जिनमें टीम, बांग्लादेशी प्रशंसक, मीडिया और अन्य हितधारकों की सुरक्षा शामिल है।”

BCB ने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक का माहौल सकारात्मक और पेशेवर रहा। बयान में आगे कहा गया, “चर्चा रचनात्मक, सौहार्दपूर्ण और पेशेवर तरीके से हुई। विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातचीत की गई, जिसमें न्यूनतम लॉजिस्टिक बदलावों के साथ समाधान के तौर पर बांग्लादेश को किसी अन्य ग्रुप में स्थानांतरित करने की संभावना पर भी विचार किया गया।”

मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बढ़ा विवाद

इस पूरे विवाद की जड़ आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद पैदा हुई मानी जा रही है। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में भारत में चार लीग मैच खेलने हैं, लेकिन बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आईसीसी से अनुरोध किया है कि उनके मुकाबले संयुक्त मेजबान श्रीलंका में कराए जाएं। चूंकि टूर्नामेंट शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में आईसीसी बीसीबी के साथ लगातार बातचीत कर रही है। अब सभी की निगाहें ICC के फैसले पर टिकी हैं कि वह बांग्लादेश के इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब