बांग्लादेशी क्रिकेटर्स (फाइल फोटो) 
क्रिकेट

दोपहर तक इस्तीफा दो, वरना सभी फॉर्मेट का करेंगे बायकॉट, बांग्लादेशी क्रिकेटर्स का BCB डायरेक्टर को अल्टीमेटम

Bangladesh Cricket Strike: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से गुजारिश की है कि उसकी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत में आयोजित नहीं कराए जाए।

अर्पित शुक्ला

Bangladesh Cricket Crisis: टी20 विश्व कप में अपने मैचों के आयोजन स्थलों को लेकर जारी गतिरोध के बीच बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के मैचों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। यह चेतावनी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी की विवादास्पद टिप्पणियों के विरोध में दी गई है। क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश ने कहा कि बीसीबी की वित्त समिति के अध्यक्ष एम. नजमुल इस्लाम की टिप्पणियां पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इससे खिलाड़ियों की गरिमा को ठेस पहुंची है।

इससे पहले नजमुल इस्लाम ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को “भारतीय एजेंट” बताया था। तमीम इकबाल ने टी20 विश्व कप के आयोजन स्थल विवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बातचीत करने का सुझाव दिया था, जिसके बाद यह टिप्पणी सामने आई।

बोर्ड का कोई मुनाफा या नुकसान नहीं

बुधवार को नजमुल इस्लाम ने मीडिया से कहा कि अगर बांग्लादेश टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है तो बोर्ड को कोई खास नुकसान नहीं होगा, क्योंकि बांग्लादेश टीम भारत जाने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, “इसमें बोर्ड का कोई मुनाफा या नुकसान नहीं है। बांग्लादेश खेले या न खेले, कम से कम इस विश्व कप के मामले में बोर्ड को कोई लाभ या हानि नहीं होगी।”

इस पूरे विवाद के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार शाम एक आधिकारिक बयान जारी कर नजमुल इस्लाम की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया। बीसीबी ने कहा कि ये बयान बोर्ड के मूल्यों और आधिकारिक रुख के अनुरूप नहीं हैं।

बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हाल ही में बोर्ड के एक सदस्य द्वारा की गई टिप्पणियों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहता है, जिनसे चिंता उत्पन्न हुई है। बोर्ड ऐसे किसी भी बयान पर खेद व्यक्त करता है, जिन्हें अनुचित, आपत्तिजनक या आहत करने वाला माना जा सकता है।”

बयान में आगे कहा गया कि इस तरह की टिप्पणियां न तो बीसीबी के मूल्यों और सिद्धांतों को दर्शाती हैं और न ही बांग्लादेश क्रिकेट की सेवा करने की जिम्मेदारी निभा रहे लोगों से अपेक्षित आचरण के अनुरूप हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल