आईपीएल ट्रॉफी (Image- Social Media) 
क्रिकेट

बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, मुस्तफिजुर रहमान के बैन के बाद लिया फैसला

Bangladesh Banned Broadcasting of The IPL: बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और बांग्लादेशी टीवी चैनलों पर आईपीएल के मैचों का प्रसारण करने पर रोक लगा दी है।

अर्पित शुक्ला

Bangladesh Cricket Board on IPL: BCCI ने हाल ही में IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करने का आदेश दिया। इसके तुरंत बाद, KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। इस कदम से नाराज होकर बांग्लादेश ने अब बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। इससे बांग्लादेश में IPL के दीवाने क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है।

मंत्रालय ने टीवी चैनलों को दिया आदेश

बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 5 जनवरी को टेलीविजन चैनलों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का प्रसारण तुरंत रोकने का निर्देश दिया। यह आदेश आधिकारिक रूप से एक पत्र के माध्यम से जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि यह निर्णय BCCI द्वारा बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आने वाले IPL सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर करने के बाद लिया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि BCCI के इस फैसले का कोई सही कारण नहीं दिया गया, जिससे बांग्लादेशी लोगों को गहरी निराशा हुई है और वे गुस्से में हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने सभी टेलीविजन चैनलों को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक सभी IPL मैचों और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण तुरंत रोक दिया जाए।

भारत नहीं जाएगी बांग्लादेश की टीम

इससे पहले बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न जाने का आधिकारिक निर्णय लिया था, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और भी बिगड़ गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को एक पत्र लिखकर बांग्लादेश के सभी मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की अपील की है। बता दें, बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में पहले तीन मैच कोलकाता में और चौथा मैच मुंबई में खेलना है।

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा ICC से वेन्यू बदलने और अपने सभी मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग पर बड़ा कदम उठाया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चेयरमैन जय शाह की अगुवाई में ICC ने नए शेड्यूल पर काम शुरू कर दिया है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब