आईसीसी अधिकारी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup को लेकर बवाल जारी, बांग्लादेश ने नहीं दिया भारतीय ICC अधिकारी को वीजा

T20 World Cup 2026 Controversy: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब टूर्नामेंट की शुरुआत में महज 20 दिनों का समय बचा है। ऐसे में बांग्लादेश भारत में आकर खेलेगी या नहीं?

उज्जवल सिन्हा

ICC Bangladesh Visa Issue: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब महज 20 दिनों का समय बचा है। लेकिन अभी तक विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर एक बड़ा सवालिया निशान है। महज कुछ दिनों में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि बांग्लादेश की टीम भारत आकर मुकाबला खेलेगीय या नहीं।

इस मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी दो अधिकारियों को बांग्लादेश भेजने वाली थी। लेकिन अब उसमें भी अड़चन आ गई है। भारतीय मूल के अधिकारी को बांग्लादेश ने वीजा नहीं दिया है। जिस कारण से इस मामले में और देरी हो रही है। हालांकि, एक अधिकारी बांग्लादेश पहुंच गए हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के लिए जिन दो आईसीसी अधिकारियों को ढाका पहुंचना था, उनमें एक भारतीय मूल के अधिकारी शामिल थे। उनके साथ आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट और सुरक्षा प्रमुख एंड्रयू एफग्रेव को जाना था। हालांकि ‘BDNews24’ की रिपोर्ट के मुताबिक वीजा में देरी के चलते भारतीय मूल के अधिकारी यात्रा नहीं कर सके और एंड्रयू एफग्रेव अकेले ही ढाका पहुंचे।

मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बढ़ा विवाद

इस पूरे विवाद की जड़ आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद पैदा हुई मानी जा रही है। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में भारत में चार लीग मैच खेलने हैं, लेकिन बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आईसीसी से अनुरोध किया है कि उनके मुकाबले संयुक्त मेजबान श्रीलंका में कराए जाएं। चूंकि टूर्नामेंट शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में आईसीसी बीसीबी के साथ लगातार बातचीत कर रही है ताकि बांग्लादेश भारत में खेलने के लिए तैयार हो जाए।

एंड्रयू एफग्रेव के कंधे पर जिम्मेदारी

फिलहाल आईसीसी और बीसीबी के बीच होने वाली चर्चा की पूरी जिम्मेदारी एंड्रयू एफग्रेव के कंधों पर है। एक पूर्व ब्रिटिश पुलिस अधिकारी होने के नाते वह बांग्लादेशी अधिकारियों के सामने भारत में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुरक्षा को लेकर विस्तृत योजना पेश करेंगे। विश्व कप की शुरुआत में अब तीन सप्ताह से भी कम समय बाकी है और अगर यह बातचीत बेनतीजा रहती है, तो टूर्नामेंट के आयोजन पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब