बाबर आजम (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे बाबर आजम! इस वजह से मैदान पर नहीं आएंगे नजर

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 15 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले ऐसी खबर सामने आई है कि पाकिस्तान सेलेक्शन कमेटी ने बाबर आजम के टीम में बरकरार रखने के फिराक में नहीं हैं। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि बाबर दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला गया। जहां पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब टीम दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में बराबरी करने की कोशिश में रहेगी। लेकिन 15 अक्टूबर के खेली जाने वाले दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम खेलते हुए नहीं दिखाई दे सकते हैं।

दरअसल, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 15 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले ऐसी खबर सामने आई है कि पाकिस्तान सेलेक्शन कमेटी ने बाबर आजम के टीम में बरकरार रखने के फिराक में नहीं हैं। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि बाबर दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

टीम से बाहर होंगे बाबर आजम!

पाकिस्तान की नई सेलेक्शन कमेटी ने दूसरे टेस्ट से पहले अब तक दो मीटिंग कर चुकी है। कमेटी की पहली मीटिंग पहले टेस्ट के हारने के बाद हुई थी। उसके बाद दूसरी मीटिंग शनिवार को मुल्तान में हुई। दूसरी मीटिंग में नई सेलेक्शन कमेटी के सदस्यों के अलावा टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद और हेड कोच जेसन गिलेस्पी भी मौजूद थे। जहां कई लोग बाबर टीम में रखने के खिलाफ में थे, जबकि कुछ लोग उनकी तरफदारी कर रहे थे।

खराब फॉर्म बना रही वजह

पाकिस्तान की टेस्ट टीम इस समय खराब फॉर्म से गुजर रही है। जिसमें से बाबर का फॉर्म अब उनके टीम के साथ उनके लिए भी जी का जंजाल बन रहा है। बाबर पिछले दो साल से खराब फॉर्म का सामना कर रहे हैं। बाबर से टेस्ट में दिसंबर 2022 के बाद से एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने 35 रन बनाए थे।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता