क्रिकेट

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान समेत 4 क्रिकेटरों पर चला भारत सरकार का चाबुक, इंडिया में इन खिलाड़ियों का अकाउंट हुआ बैन

भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद एक्शन लेते हुए पहले यूट्यूब चैनल पर बैन लगाया और अब इंस्टाग्राम अंकाउट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें चार क्रिकेटरों का भी इंस्टाग्राम अंकाउट शामिल है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत सरकार ने शुक्रवार (2 मई) को स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटरों बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के एक सप्ताह बाद की गई। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

इस हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने से पहले पाकिस्तान के लगभग 50 से ज्यादा यूट्यूब चैनल को भारत में बैन कर दिया था। गुरुवार (1 मई) को पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। हालांकि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी सक्रिय है।

हमले के बाद शाहिद अफरीदी ने भारत पर निशाना साधा

अफरीदी ने रविवार (27 अप्रैल) को भारतीय सेना पर निशाना साधा और पहलगाम हमले को न रोक पाने के लिए उन्हें बेकार बताया। उन्होंने कहा कि भारत को हर घटना के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराना बंद करना चाहिए। अफरीदी ने हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूत मांगे और घटना के बारे में भारतीय मीडिया की कवरेज की आलोचना की।

समा टीवी पर बोलते हुए अफरीदी ने कहा कि पटाखा फट जाता है वहां पर, पाकिस्तान ने किया। तुम लोगों की 8 लाख की फौज है कश्मीर में और ये हो गया। इसका मतलब नालायक हो, निकम्मे हो न तुम लोग की सुरक्षा नहीं दे सके लोगों को।

पाकिस्तान के क्रिकेटर PSL खेलने में हैं व्यस्त

बाबर, रिजवान, शाहीन और हारिस मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय पाकिस्तानी खिलाड़ियों में से हैं और दुनिया भर में उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। ये स्टार खिलाड़ी वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2025 संस्करण में खेल रहे हैं। बाबर पेशावर जाल्मी की अगुआई कर रहे हैं, रिजवान मुल्तान सुल्तान्स के कप्तान हैं और स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन लाहौर कलंदर्स के कप्तान हैं। हारिस भी लाहौर स्थित फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज