विल बायरोम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Under-19 World Cup में श्रीलंका को मिली पहली हार, विल बायरोम के पंजे से ऑस्ट्रेलिया बना ग्रुप-ए का 'बादशाह'

Under-19 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को 9 विकेट से बुरी तरह से हराया। श्रीलंका को पहले 58 रनों पर ढेर किया और उसके बाद मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

उज्जवल सिन्हा

Sri Lanka U19 vs Australia U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है। अब तक इस टूर्नामेंट में 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 23वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल किया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है और सुपर-6 के लिए शान से क्वालीफाई किया है। वहीं श्रीलंका और आयरलैंड भी अगले राउंड में पहुंच गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच से पहले आयरलैंड और जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, श्रीलंका को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा, जब उसने जापान के खिलाफ 203 रनों और आयरलैंड के खिलाफ 106 रनों से बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में हार झेली। इस जीत के साथ आयरलैंड ने जापान के खिलाफ अपनी एकमात्र जीत के दम पर अगले दौर में प्रवेश किया।

58 पर सिमटी पर श्रीलंका की टीम

शुक्रवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 18.5 ओवरों में महज 58 रन पर सिमट गई। इस टीम ने महज 3 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान विमथ दिनसारा (7) ने कविजा गमागे के साथ 10 रन जुटाए। गमागे 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, चमिका हीनातिगला ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। गमागे और हीनातिगला के अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

बिल बायरोम का पंजा

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विल बायरोम ने 6.5 ओवरों में 14 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, चार्ल्स लचमुंड और केसी बार्टन ने 2-2 विकेट निकाले। हेडन शिलर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने महज 12 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने पांचवीं गेंद पर विल मलाजुक का विकेट गंवा दिया था। मलाजुक सिर्फ 4 ही रन टीम के खाते में जोड़ सके। यहां से नीतीश सैमुअल ने स्टीव होगान के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 58 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। नीतीश 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होगान ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। श्रीलंका की तरफ से एकमात्र सफलता रसिथ निमसारो के हाथ लगी।

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार