ऑस्ट्रेलिया की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वनडे से स्मिथ, कमिंस और स्टार्क हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान

Australia Announced ODIs Team: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने टीम की घोषणा कर दी है। इस 15 सदस्यीय टीम से सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है।

उज्जवल सिन्हा

Australia Announced ODIs Team vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने टीम की घोषणा कर दी है। स्टीव स्मिथ को इस टीम से बाहर रखा गया है। शायद वो पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। वहीं टेस्ट टीम से बाहर चल रहे मार्नस लाबुशेन को इस टीम में शामिल किया गया है।

मिचेल मार्श की कप्तानी में टीम का ऐलान किया गया है। पैट कमिंस को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वहीं कैमरून ग्रीन भी इस फॉर्मेट में वापसी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है। स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस के अलावा मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है।

इन खिलाड़ियों ने वनडे से लिया संन्यास

जबकि वनडे से कुछ खिलाड़ी ने हाल में ही संन्यास का ऐलान कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उससे पहले मार्कस स्टोइनिस ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संन्यास लिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे क्रिकेट में अपने आप को फिर से स्थापित करने में जुटी हुई है।

पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया को वनडे में मिली है हार

पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया का वनडे में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। पिछले पांच मुकाबलों को देखा जाए, तो ऑस्ट्रेलिया को 111 रन, 164 रन, 122 रन, 134 रन और तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वनडे सीरीज में जीत के इरादे से उतरेगी।

तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त से होगी। उसके बाद अगला मुकाबला 22 अगस्त को मैके में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 अगस्त को मैके में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम करने उतरेगी।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

दिनांक मुकाबला स्थान समय
19 अगस्त 2025 पहला वनडे मैच कैजली स्टेडियम, केर्न्स सुबह 10:00 बजे
22 अगस्त 2025 दूसरा वनडे मैच ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके सुबह 10:00 बजे
24 अगस्त 2025 तीसरा वनडे मैच ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके सुबह 10:00 बजे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन और एडम जम्पा।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद