ऑस्ट्रेलिया (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ashes: पहला टेस्ट जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बनाने होंगे 205 रन, दो दिनों में निकल सकता है रिजल्ट

Ashes Series: एशेज 2025 के पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड 164 रनों पर सिमटा और ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा। दोनों टीमों की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया है।

उज्जवल सिन्हा

Australia vs England, 1st Test: एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 205 रन बनाने होंगे। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में दूसरे दिन टी ब्रेक तक 164 रनों पर सिमट गई। वहीं पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 40 रनों की बढ़त मिली थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन बनाने हैं।

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए पहली पारी में 172 रन बनाए। इस दौरान हैरी ब्रूक ने 61 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि ओली पोप ने 46 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जेमी स्मिथ ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवरों में 58 रन देकर 7 विकेट निकाले, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 132 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई पारी में एलेक्स कैरी ने 26 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 24 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, ट्रेविस हेड ने 21 रन की पारी खेली। कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट निकाले।

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की शुरुआत रही खराब

दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। टीम ने पांचवीं गेंद पर ही जैक क्रॉली (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से बेन डकेट ने ओली पोप के साथ 65 रन की साझेदारी की। डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पोप ने 33 रन की पारी खेली।

आठवें विकेट के लिए गस एटकिंसन ने ब्रायडेन कार्स के साथ 50 रन की साझेदारी की। एटकिंसन 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कार्स ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और ब्रेंडन डोगेट ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट निकाले।

ऑस्ट्रेलिया को 205 रनों का लक्ष्य

भले ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन पर्थ में इस टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी आसान नहीं रही है। ऐसे में इंग्लैंड के पास अब भी जीत का मौका होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया आज के दिन कोई विकेट नहीं गंवाना चाहेगी और आज ही मुकाबले को खत्म करने को देखेगी।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान