टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, सबसे जल्दी चेज किया 200 से ज्यादा रन का टारगेट

AUS vs ENG: ट्रेविस हेड ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और मुश्किल हालात में टीम को मजबूत पकड़ दिलाई।

संजय सिंह बिष्ट

Ashes Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर जोरदार शुरुआत की। मुकाबला दो दिनों में ही खत्म हो गया, क्योंकि पिच पर बल्लेबाजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले ही दिन 19 विकेट गिरे और दूसरे दिन भी शुरुआत में गेंदबाज हावी रहे। लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड ने ऐसी पारी खेली, जिसने पूरे मैच का रुख पलट दिया।

ट्रेविस हेड का तूफानी शतक

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेक वेदराल्ड और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर 75 रन जोड़े और टीम की नींव मजबूत की। इसके बाद हेड ने अपने आक्रामक अंदाज में मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने सिर्फ 83 गेंदों में 123 रन जड़ दिए, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट एकदिवसीय मैचों की याद दिला रहा था। तीसरे नंबर पर आए मार्नस लाबुशेन ने भी शानदार 51 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत टीम ने 205 रन का लक्ष्य केवल 28.2 ओवर में हासिल कर लिया।

टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 200+ रन का चेज

ट्रेविस हेड की पारी ने ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि टेस्ट इतिहास में नया रिकॉर्ड भी बना दिया। ऑस्ट्रेलिया अब टेस्ट क्रिकेट में 200 से ज्यादा का लक्ष्य सबसे कम गेंदों में चेज करने वाली टीम बन गई है। टीम ने 28.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। इससे पहले इंग्लैंड ने 1994 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 204 रन का लक्ष्य 35.3 ओवर में चेज किया था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने हाईएस्ट रन रेट (7.23) से 200+ रन चेज करने का रिकॉर्ड भी बना लिया।

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी

इस मैच में जितनी चर्चा हेड की पारी की रही, उतनी ही तारीफ मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी की भी हुई। स्टार्क ने इंग्लैंड की पहली पारी में 7 विकेट झटके और दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल किए। उनकी स्विंग और पेस के सामने इंग्लिश बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए। इसी दमदार प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी