कैमरून ग्रीन (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन, सर्जरी बचा एकमात्र उपाय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जाना है। इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लग गया है, क्योंकि अब ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया टीम का साथ नहीं दे पाएंगे।

प्रिया जैस

मेलबर्न: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लग गया है, क्योंकि अब ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया टीम का साथ नहीं दे पाएंगे। कैमरून ग्रीन को लंबे समय से चल रही कमर की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है, जिसका अब एकमात्र इलाज सर्जरी बताया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन कमर की हड्डी की सर्जरी से काफी समय तक बाहर रहेंगे। उन्हें कमर के निचले हिस्से में पांचवां स्ट्रेस फ्रैक्चर है। इस सर्जरी के कारण ग्रीन 22 नवंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

श्रीलंका दौरे से रहेगे बाहर

ग्रीन के ठीक होने में करीब छह महीने का समय लग सकता है, जिसके कारण वह फरवरी में श्रीलंका के ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे और पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो जाएंगे। उनके ठीक होने में लगने वाले समय को देखते हुए, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से भी बाहर हो सकते हैं।

25 वर्षीय ग्रीन ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के यूके दौरे के दौरान कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने स्कैन कराया और रिपोर्ट में स्ट्रेस फ्रैक्चर का पता चला। देखा जाए तो तेज गेंदबाजों में स्ट्रेस फ्रैक्चर काफी आम बात है, जिसमें तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, बेन ड्वार्शिस और भारत के जसप्रीत बुमराह अपने करियर के दौरान इससे पीड़ित रहे हैं।

सर्जरी करने की है जरूरत

लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि "ग्रीन को फ्रैक्चर के बगल के क्षेत्र में एक और परेशानी नज़र आयी है, जिसकी वजग से उन्हें बार-बार इस चोट का सामना करना पड़ रहा है।" सीए ने बयान में कहा, "पूरी तरह से परामर्श के बाद, यह निर्धारित किया गया कि कैमरून को इस परेशानी को स्थिर करने और भविष्य में इस चोट के वापस आने के जोखिम को कम करने के लिए सर्जरी से कराना होगा।"

जूनियर दिनों से जूझ रहे ग्रीन

इससे पहले, ग्रीन को अपनी पीठ के निचले हिस्से में चार बार स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था। यह चोट उनके जूनियर दिनों से लेकर 2019 तक, उनके टेस्ट डेब्यू से एक साल पहले तक लगातार बार-बार आती रही।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, जिस सर्जरी की बात चल रही है वह लगभग दो दशकों के दौरान 26 रोगियों पर इस प्रकार की सर्जरी की गई है। यह सर्जरी न्यूजीलैंड के सर्जन ग्राहम इंगलिस और रोवन स्काउटन द्वारा की गई थी, और उनमें से 24 सफलतापूर्वक फिट हो गए।

इनकी भी हो चुकी है सर्जरी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ की अक्टूबर 2010 में सर्जरी हुई थी और वह दिसंबर 2020 तक खेल से बाहर रहे। उसके बाद से उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन उनकी पीठ की परेशानी ठीक जरुर हुई।

इनके अलावा बेन ड्वारशुइस की 2019 में सर्जरी हुई और दस महीने बाद वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लौटे। सर्जरी के 12 महीने बाद जेम्स पैटिंसन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने में उन्हें 22 महीने लग गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी