वीवीएस लक्ष्मण  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Asian Games 2026 से पहले बड़ा बदलाव! वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान

Asian Games India Cricket Team: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान। वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे हेड कोच की जिम्मेदारी, श्रेयas अय्यर होंगे कप्तान। पढ़ें पूरी खबर।

सृष्टि मौर्य

VSS Laxman Appointed As Interim Head Coach: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण एक बार फिर टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे। वो एशियन गेम्स के दौरान भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 24 सितंबर से होगी, जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता भी इसी दिन शुरू होगी। भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है और टीम टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल खेलेगी। हालांकि, भारत के सामने कौन सी टीम होगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।

ये दिग्गज भी होंगे टीम का हिस्सा

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में लक्ष्मण के अलावा सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और शुभदीप घोष शामिल होंगे। वहीं मारूफ फजंदर सपोर्ट स्टाफ के टीम लीडर की भूमिका निभाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में एथलेटिक्स के बाद दूसरा सबसे बड़ा सपोर्ट स्टाफ मिलने की बात भी सामने आई है।

क्यों हुआ ये बड़ा बदलाव?

वीवीएस लक्ष्मण को अंतरिम कोच की जिम्मेदारी मिलने की सबसे बड़ी वजह भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली बहु-प्रारूप सीरीज है। इस सीरीज और एशियन गेम्स की तारीखें आपस में टकरा रही हैं।

ऐसे में भारत एक ही समय पर दो अलग-अलग टीमों के साथ मैदान पर उतरेगा। एक टीम एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, जबकि दूसरी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी।

श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत को एशियन गेम्स में खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। पुरुषों के साथ महिला क्रिकेट टीम भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)

  • अभिषेक शर्मा

  • संजू सैमसन

  • ईशान किशन

  • शिवम दुबे

  • तिलक वर्मा

  • नितीश कुमार रेड्डी

  • अक्षर पटेल

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • वरुण चक्रवर्ती

  • रवि बिश्नोई

  • जसप्रीत बुमराह

  • हर्षित राणा

  • अर्शदीप सिंह

  • वैभव सूर्यवंशी

यमुना मर चुकी है, बस अंतिम संस्कार बाकी है, कौन है सुनीता नारायण? जिन्होंने नेपाल त्रासदी देख भारत को चेताया

अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद फिर बिगड़ी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना

Ram Mandir Trust: जितेंद्र मिश्रा ने संभाला CEO का पदभार, कहा- राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की करेंगे सेवा

थप्पड़ मारे, कुर्ता फाड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेता को पीटा, राजस्थान में बवाल पर पार्टी का एक्शन

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर बवाल, भारत ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई