एशिया कप ट्रॉफी 2025: (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अब सुलझेगा Asia Cup ट्रॉफी का मामला! BCCI सचिव ने दिया संकेत, दिया बड़ा बयान

BCCI to Asia Cup Trophy: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर फैंस का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। दुबई में हुई आईसीसी मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ट्रॉफी विवाद पर बड़ा अपडेट दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था, लेकिन ट्रॉफी से जुड़ा विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ था। टीम इंडिया ने फाइनल जीतने के बावजूद ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह पीसीबी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से उसे नहीं लेना चाहती थी। अब इस विवाद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

दुबई में बीसीसीआई सचिव और पीसीबी चीफ की मुलाकात

दुबई में चल रही आईसीसी बोर्ड मीटिंग के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दोनों बोर्ड के बीच लंबे समय से जारी ट्रॉफी विवाद पर सकारात्मक बातचीत हुई। सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि “मैं आईसीसी की औपचारिक और अनौपचारिक दोनों बैठकों का हिस्सा था, जिसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी शामिल थे। औपचारिक बैठक में ट्रॉफी विवाद एजेंडे में नहीं था, लेकिन बाद में एक अलग मुलाकात हुई जिसमें बातचीत काफी अच्छी रही।” उन्होंने बताया कि अब जल्द ही इस मामले का उचित समाधान निकाल लिया जाएगा।

एसीसी मुख्यालय में रखी है एशिया कप 2025 ट्रॉफी

मोहसिन नकवी की अनुमति के बाद एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अभी भी दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के मुख्यालय में रखी हुई है। नकवी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि उनकी इजाजत के बिना कोई भी व्यक्ति या बोर्ड उस ट्रॉफी को वहां से नहीं ले जा सकता। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि दोनों बोर्ड अब इस मामले को जल्द खत्म करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “गतिरोध अब खत्म हो चुका है। हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और इसे सकारात्मक तरीके से हल करने की कोशिश करेंगे।”

कैसे शुरू हुआ ट्रॉफी विवाद

दरअसल, एशिया कप 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन मैच के बाद भारतीय टीम ने पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। टीम इंडिया बिना ट्रॉफी के ही भारत लौट आई, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। जल्द मिलेगा समाधान का रास्ता

अब बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुई यह ताजा बैठक ट्रॉफी विवाद को सुलझाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जल्द ही सौंप दी जाएगी, जिससे महीनों से जारी यह विवाद आखिरकार खत्म हो जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट