तिलक वर्मा और रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप 2025 : जीत के बाद कुछ ऐसा बोले शुभमन-कुलदीप और विजयी चौका लगाने वाले रिंकू सिंह

एशिया कप 2025 जीत के बाद शुभमन गिल, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। रिंकू के विजयी चौके ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

उज्जवल सिन्हा

Indian Player Reaction after won the title: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 फॉर्मेट में अपना दबदबा साबित करते हुए एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 147 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इस मुश्किल समय में तिलक वर्मा, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की और टीम को स्थिरता दी। सैमसन ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए और अबरार अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। उस समय भारत का स्कोर 77 रन था और जीत के लिए अभी 70 रन की दरकार थी।

तिलक वर्मा को मिला शिवम दुबे के साथ

इसके बाद तिलक वर्मा को शिवम दुबे का साथ मिला। दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की और स्कोर को 137 तक पहुंचाया। दुबे ने 22 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली। उनके आउट होने के बाद तिलक ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर भारत को जीत की दहलीज पार कराई। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी न सिर्फ मैच विजेता साबित हुई, बल्कि पूरे टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई।

मैच के बाद खिलाड़ियों और कोचों ने अपनी प्रतिक्रिया दी

1. शुभमन गिल ने कहा, “पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहना बेहद खास है। शुरुआती विकेट गिरने के बाद जिस तरह से संजू और तिलक ने बल्लेबाजी की और दुबे ने छक्के लगाए, वह अद्भुत था। धीमे विकेट और बड़ी बाउंड्री के बावजूद उन्होंने दबाव को झेला और शानदार प्रदर्शन किया।”

2. कुलदीप यादव ने स्पिन की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा, “बीच के ओवरों में गेंदबाजी करना बहुत ज़रूरी होता है। हमने रणनीति के अनुसार गेंदबाजी की और तिलक का प्रदर्शन अविश्वसनीय था।”

3. वरुण चक्रवर्ती ने कहा, “फखर और फरहान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन हमने योजनाएं बनाई थीं और वे सफल रहीं। कुलदीप ने मैच का रुख बदल दिया। टीम विश्लेषक हरि ने पर्दे के पीछे बेहतरीन काम किया, जिसका श्रेय उन्हें भी जाता है।”

4. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने शिवम दुबे की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, “शिवम ने गेंद से शुरुआत की और बल्ले से अंत किया। स्पिनरों ने मध्यक्रम में शानदार काम किया। दुबई की गर्मी में खिलाड़ियों ने खुद को अच्छी तरह तैयार रखा और फाइनल में दबाव को संभालते हुए जीत दिलाई।”

5. रिंकू सिंह ने अपनी भूमिका को लेकर कहा, “एक गेंद की ज़रूरत थी और मैंने चौका मारा। सभी जानते हैं कि मैं एक फिनिशर हूँ। टीम जीत गई और मैं बेहद खुश हूँ।”

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा