ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

13 साल का अजीब संयोग! अपने घर पर प्लेइंग XI से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, सर्फ दो बार हुआ है ऐसा

AUS vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाथन लायन को जगह नहीं मिली। पहले टेस्ट में विकेट ना मिलने के बाद टीम ने उनकी जगह तेज गेंदबाज को शामिल करने का फैसला किया।

संजय सिंह बिष्ट

ENG vs AUS 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में शुरू हो चुका है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस पिंक-बॉल टेस्ट में दोनों टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार कई अहम बदलाव किए हैं, जिनमें सबसे बड़ा फैसला नाथन लायन को टीम से बाहर रखना रहा।

नाथन लायन बाहर, नेसर को मौका

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब अनुभवी स्पिनर नाथन लायन को जगह नहीं मिली। यह केवल दूसरी बार है जब लायन किसी घरेलू टेस्ट मैच से बाहर बैठे हैं। इससे पहले वर्ष 2012 में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। लायन ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा योगदान दिया है। 2011 में पदार्पण के बाद से वह टीम के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं और अब तक 140 टेस्ट मैचों में 562 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इतने अनुभव और सफलता के बावजूद उनका बाहर होना ऑस्ट्रेलिया की रणनीति को लेकर कई सवाल खड़े करता है। उनकी जगह गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है।

स्मिथ ने दिया टीम चयन पर बयान

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीम ने कंडीशन्स को देखते हुए यह बदलाव किए हैं। स्मिथ का कहना है कि पिंक बॉल टेस्ट में रात के दौरान गेंदबाजी करना अधिक प्रभावी होता है और इसी कारण टीम ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत किया। स्मिथ ने यह भी बताया कि पैट कमिंस अभी चोट से उभर रहे हैं। उन्हें खेलने का मौका देना जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए उन्हें आराम दिया गया है। इसी के साथ ट्रैविस हेड को इस मैच में ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत की कोशिश

इंग्लैंड ने भी अपने संयोजन में बदलाव किए हैं और पहले बैटिंग का फैसला उनकी रणनीति को स्पष्ट करता है। टीम शुरुआती साझेदारी को मजबूत बनाकर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। बेन स्टोक्स इस मैच में अधिक आक्रामक अप्रोच के साथ उतरने की उम्मीद है। इंग्लैंड के शीर्ष क्रम में जैक क्रॉली, बेन डकेट और ओली पोप जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज शामिल हैं, जबकि मध्यक्रम में जो रूट और हैरी ब्रुक टीम को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में इंग्लैंड ने आर्चर, एटकिंसन और ब्रायडन कार्स पर भरोसा जताया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

ऑस्ट्रेलिया: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गई गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO