आशा भोसले के सम्मान में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI vs RCB: दिग्गज गायिका आशा भोसले के सम्मान में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी, नम आंखों से दी विदाई

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangaluru: IPL 2026 के 20वें मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संजय सिंह बिष्ट

Asha Bhosle Death: संगीत प्रेमियों के लिए 12 अप्रैल का दिन बेहद दुखद खबर लेकर आया, जब अपनी आवाज से दुनिया को दीवाना बनाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

वानखेड़े स्टेडियम में दी गई श्रद्धांजलि

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मैच से पहले आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुकाबले की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने एक मिनट का मौन रखकर महान गायिका को याद किया। यह पल बेहद भावुक रहा, जिसमें हर किसी ने उनके योगदान को सम्मान दिया।

खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर जताया दुख

श्रद्धांजलि के रूप में सिर्फ मौन ही नहीं रखा गया, बल्कि दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। यह उनके प्रति सम्मान और शोक व्यक्त करने का प्रतीक था। आशा भोसले के गानों के फैन सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि कई क्रिकेटर भी रहे हैं। उनके निधन के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपना दुख जाहिर किया और उन्हें याद किया।

मैच में मुंबई ने जीता टॉस

मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच के लिए मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए, जिसमें एम गजनफर और दीपक चाहर की जगह मिचेल सैंटनर और मयंक मारकंडे को मौका दिया गया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बदलाव करते हुए जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया। मुकाबले से पहले का यह भावुक माहौल क्रिकेट और संगीत के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा