अर्शदीप सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: इतिहास रचने की दहलीज पर अर्शदीप सिंह, स्पेशल रिकॉर्ड के लिए चाहिए सिर्फ इतने विकेट

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह आईपीएल में 97 विकेट ले चुके हैं और 100 के आंकड़े से सिर्फ 3 विकेट दूर हैं। अगर वह यह मुकाम हासिल करते हैं तो पंजाब किंग्स के लिए इतिहास रच देंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Arshdeep Singh 100 IPL Wickets: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर टिकी होंगी। अर्शदीप इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बेहद करीब हैं, जिससे यह मैच उनके लिए खास बन गया है।

100 विकेट के करीब पहुंचे अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में अब तक 97 विकेट हासिल किए हैं और वह 100 विकेट के आंकड़े से सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। अगर वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में तीन विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वह एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। यह रिकॉर्ड उनके करियर के लिए भी एक बड़ा माइलस्टोन साबित होगा।

पंजाब किंग्स के लिए बना सकते हैं इतिहास

आईपीएल इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स के लिए कोई भी गेंदबाज 100 विकेट नहीं ले पाया है। ऐसे में अर्शदीप के पास यह खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। वह पहले से ही इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब इस आंकड़े को और खास बना सकते हैं। उनके बाद इस सूची में पीयूष चावला का नाम आता है, जिन्होंने 84 विकेट लिए हैं, जबकि संदीप शर्मा और अक्षर पटेल भी इस सूची में शामिल हैं।

IPL में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • अर्शदीप सिंह - 97 विकेट
  • पीयूष चावला - 84 विकेट
  • संदीप शर्मा - 73 विकेट
  • अक्षर पटेल - 69 विकेट
  • मोहम्मद शमी - 58 विकेट

2019 में किया था आईपीएल डेब्यू

अर्शदीप सिंह ने साल 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से वह लगातार पंजाब किंग्स का हिस्सा बने हुए हैं। वह इस टीम के लिए लगातार आठवां सीजन खेल रहे हैं, जो उनकी स्थिरता और टीम के भरोसे को दर्शाता है। अब तक उन्होंने 83 पारियों में 27.35 की औसत, 9.03 की इकॉनमी और 18.1 के स्ट्राइक रेट से 97 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार पांच विकेट हॉल भी लिया है, जो उनके करियर का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

2025 में रहा शानदार सीजन

अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल 2025 सबसे शानदार सीजन साबित हुआ था। उस सीजन में उन्होंने 16 पारियों में 21 विकेट हासिल किए थे और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी लगातार बेहतर होती गेंदबाजी ने उन्हें टीम का प्रमुख गेंदबाज बना दिया है।

हालांकि आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। पंजाब किंग्स ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, लेकिन अर्शदीप को अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है। इसके बावजूद टीम ने दोनों मैच जीत लिए हैं, जो उनके लिए सकारात्मक संकेत है। अब सभी की नजरें केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले पर होंगी, जहां अर्शदीप अपने फॉर्म में वापसी करने के साथ-साथ 100 विकेट का आंकड़ा भी छू सकते हैं।

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज