अयान राज और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

14 नहीं उम्र महज 13 साल, बिहार से निकला एक और 'वैभव सूर्यवंशी', 134 गेंदों में बना दिए 327 रन

वैभव सूर्यवंशी के बाद बिहार से 13 साल के विस्फोटक युवा बल्लेबाज की चर्चा जोर पकड़ रही है। उनका नाम अयान राज हैं। जिन्होंने 134 गेंदों में 327 रन की पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जमकर महफिल लूटी। इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले के दम पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। IPL 2025 में राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए। इसमें सबसे कम उम्र के दौरान आईपीएल में डेब्यू व शतक जड़ना भी शामिल है। ये ही कारण है कि उन्हें टीम इंडिया के अगले स्टार के रूप में देखा जाने लगा है।

वैभव सूर्यवंशी बिहार के रहने वाले हैं। उन्हें अब बिहार समेत पूरे देश से बहुत प्यार मिल रहा है। अब उनके ही नक्शे कदम पर चलते हुए एक अन्य खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकृषित कर लिया है। दरअसल, हम बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले 13 साल के क्रिकेटर अयान राज की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है।

13 साल की उम्र में जड़ा तीसरा शतक

बिहार के लिए जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के लिए खेलते हुए अयान ने 327 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने ये रन 30 ओवर के मैच में लगाए। अयान की इस पारी में 41 चौके और 22 छक्के शामिल थे। अयान की इस पारी से उनका शॉट सेलेक्शन वाल टेलेंट सबको दिखा। इस पारी के दौरान उन्होंने बहतरीन अंदाज में शॉट लगाए। अभी उनकी उम महज 13 साल है। इतनी कम उम्र में इस प्रकार की पारी से अयान के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। WC 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद होगा भारत-पाकिस्तान मैच, ICC ने महिला विश्वकप के शेड्यूल का किया ऐलान

244 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए 327 रन

अयान राज ने 327 रन की पारी आराम से नहीं बल्कि विस्फोटक अंदाज में खेली। उन्होंने ये रन 244 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। कुल मिलाकर 30 ओवर के मुकाबले में अयान ने 327 रन बनाने के लिए 134 गेंद ली। उनकी इस पारी में सबसे ज्यादा रन बॉउंड्री से ही आए। जिससे पता चलता है कि ये खिलाड़ी भी वैभव सूर्यवंशी की तरह टी20 क्रिकेट में तहलका मचा सकता है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान