स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का बुरी तरह का बल्ला पूरी तरह से प्लॉप चल रहा है। उन्होंने इस साल के आईपीएल में कुल 5 मुकाबल खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से मात्र 56 रन निकले हैं, जबकि सर्वाधिक स्कोर 18 रन रहा है। कई लोगों का मानना है कि उनके इस खराब प्रदर्शन का प्रभाव मुंबई इंडियंस पर भी पड़ रहा है। अगर बात करें मुंबई इडियंस के टीम की तो उसका प्रदर्शन भी आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा है। मौजूदा सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस ने अपने छह मुकाबलों में से केवल दो में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
फिलहाल कई पूर्व खिलाड़ी व दिग्गज कमेंटेटर मुंबई इंडियंस की इस हार के पीछे रोहित शर्मा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का भी मानना है कि रोहित के खराब फॉर्म के चलते मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी तक लय नहीं पकड़ पाई है।
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा ने पांच पारियों में क्रमश: 0, 8, 13, 17, और 18 रन का स्कोर किया है। बता दें कि इस साल रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए इमपैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन के अंतर से शिकस्त दी। इस मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने कहा था कि, "आप खराब फॉर्म में हो सकते हैं। यह कोई अपराध नहीं है, लेकिन इससे टीम को मदद नहीं मिल रही है। इससे मुंबई इंडियंस को वह शुरुआत नहीं मिल सकी जो मिलनी चाहिए थी। रोहित शर्मा को बल्लेबाजी के लिए नीचे क्रम में भेज सकते हैं।" खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके आगे अंजुम ने कहा कि- ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं हैं, कई बार आपको टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाती, जिससे बतौर बल्लेबाज या बतौर खिलाड़ी आप पर असर पड़ता है। खेल में यह होता है। हम लोग तो टूर्नामेंट देख रहे हैं, आईपीएल हो या विश्वकप, लेकिन मुझे बताइए कि विश्व कप में क्या आप नहीं चाहेंगे कि आपका सबसे अच्छा बल्लेबाज फॉर्म में हो। इस तरह के प्रदर्शन में काफी उर्जा की जरूरत होती है।