आंद्रे रसल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टी20 क्रिकेट में आंद्रे रसल ने बनाया ये रिकॉर्ड, इस खास क्लब खुद को किया स्थापित

मौजूदा वक्त में आंद्रे रसल मेजर क्रिकेट लीग 2025 में लॉस एजिंल्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट के हवाले से एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बना दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के अहम खिलाड़ी आंद्रे रसल एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं। इस वक्त वो मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। इस दौरान उनका बल्ला खूब गरजा है।

आंद्रे रसल ने मेजर क्रिकेट लीग 2025 में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ छोटी मगर विस्फोटक पारी खेली है। इस छोटी पारी में उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बाए। उनके लिए ये पारी यादगार साबित हो गई, क्योंकि अब वो टी20 क्रिकेट में 750 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

खास लिस्ट में हुए शामिल

750 छक्के लगाने के साथ ही आंद्रे रसल ऐसे तीसरे बल्लेबाज बनने गए हैं, जिन्होंने ये आंकड़ा छुआ हो। इससे पहले क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड ये कारनामा कर चुके हैं। क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1056 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पोलार्ड हैं। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 916 छक्के लगाए हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पांच बल्लेबाज

  • क्रिस गेल- 1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड- 916 छक्के
  • आंद्रे रसल- 751 छक्के
  • निकोलस पूरन- 641 छक्के
  • एलेक्स हेल्स- 563 छक्के

आंद्रे रसल को क्रिकेट जगत का बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में कई कारनामें कर दिखाए हैं। अब तक वो टी20 क्रिकेट के कुल 558 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 9227 रन निकल चुके हैं। इस दौरान वो दो शतक और 32 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, ये विस्फोटक कैरेबियाई खिलाड़ी टी20 में 610 चौके और 751 छक्के लगा चुका है।

यदि मुकाबले की बात करें तो मेजर क्रिकेट लीग 2025 में लॉस एजिंल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। इस दौरान आंद्रे प्लेचल ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, उन्मुक्त चंद ने 41 रन बनाए। आंद्रे रसल ने 30 रन का योगदान दिया।

इन तीनों खिलाड़ियों की वजह से लॉस एजिंल्स विरोधी टीम के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई। आंद्रे रसल की टीम के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा वॉशिंगटन फ्रीडम ने आखिरी गेंद पर किया। कुल मिलाकर मुकाबला काफी रोमांचक रहा। फ्रीडम के लिए मिचेल ओवन 43 रन, ग्लेन मैक्सवेल 42 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 33 रन की पारी खेली।

NEET UG Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से मामले पर होगी सुनवाई

प्रथम शहीद क्यों कहलाते हैं बाबू गेनू? जानें विदेशी कपड़ों के ट्रक के आगे सीना तानने वाले अमर शहीद की कहानी

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ

कैश कहां से आया? जवाब नहीं दे पाए जस्टिस यशवंत वर्मा, जांच कमेटी की रिपोर्ट लेकसभा में पेश

पैगाम रहमत-ए-आलम अभियान: 16 से 26 अगस्त तक 17 राज्यों के 1,000 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम