अमेलिया केर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC ने Amelia Kerr को दिया बड़ा सम्मान, मार्च में बल्ले और गेंद से धमाल मचाने के लिए मिला ये इनाम

Amelia Kerr को मार्च 2026 के लिए ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए ODI और T20 दोनों फॉर्मेट में कमाल दिखाया।

उज्जवल सिन्हा

Amelia Kerr Honoured By ICC: आईसीसी ने मार्च महीन के लिए विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को मार्च महीने के लिए आईसीसी का 'विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। इस खिलाड़ी ने बीते महीने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले और गेंद, दोनों से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।

मार्च 2026 में खेले गए चार वनडे मुकाबलों में अमेलिया ने 78.57 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए। इसके अलावा, 3.77 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट भी लिए। जब ​​न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया, तो अमेलिया 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहीं। इस सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 34 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे।

अमेलिया केर ने टी20 क्रिकेट में भी मचाया धमाल

इस बीच 6 टी20 मुकाबलों में अमेलिया ने 158.62 के स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए और छह विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने इस फॉर्मेट में लगातार 11 बार 30 या उससे ज्यादा रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। इस सबसे छोटे फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 ऑलराउंडर अमेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4-1 से टी20 सीरीज जीतने पर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया।

अवॉर्ड जीतने के बाद अमेलिया केर ने क्या कहा?

'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीतने के बाद केर ने कहा, "व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला टीम) के लिए यह महीना बहुत खास रहा है। अपने देश की जीत में योगदान देना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन जिस तरह से पूरी टीम ने खेला, उनकी निस्वार्थ भावना और एक-दूसरे पर भरोसा, यही इस पिछले महीने मेरे लिए सबसे बड़ी बात रही है।"

इन खिलाड़ियों को किया गया था नॉमिनेट

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अमेलिया केर के हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें तीसरी बार आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड की दौड़ में लाकर खड़ा किया था, जबकि बेथ ने भारत और वेस्टइंडीज के विरुद्ध लगातार अच्छी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वहीं, अयाबोंगा ने न्यूजीलैंड में साउत अफ्रीका की टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट लिए, और उसके बाद अपने पहले वनडे मैच में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा