एडेन मार्करम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

एडेन मार्करम का बड़ा कारनामा, अर्धशतकीय पारी खेलते हुए लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, रोहित-डी कॉक को छोड़ा पीछे

T20 World Cup 2026: एडेन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 82* रन की कप्तानी पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उज्जवल सिन्हा

Aiden Markram: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को एकतरफा अंदाज में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एडेन मार्करम में शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाया। मार्करम ने 46 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ मार्करम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

मार्करम बतौर कप्तान टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस वर्ल्ड कप में प्रोटियाज टीम के कप्तान अब तक 264 रन बना चुके हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ा है। टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित ने भारतीय कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप में 257 रन बनाए।

T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले कप्तान

  • 303 - बाबर आजम 2021 में (Avg: 60.6, SR: 126.25)
  • 264 - एडेन मार्करम 2026 में (Avg: 66, SR: 178.37)
  • 257 - रोहित शर्मा 2024 में (Avg: 36.71, SR: 156.7)
  • 225 - जोस बटलर 2022 में (Avg: 45, SR: 144.23)
  • 216 - केन विलियमसन 2021 में (Avg: 43.2, SR: 115.5)

एडेन मार्करम टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में साउथ अफ्रीका की तरफ से अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। डी कॉक ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए थे। वहीं, मार्करम इस विश्व कप में 264 रन बना चुके हैं।

मार्करम ने की विलियमसन की बराबरी

मार्करम ने टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में केन विलियमसन की बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मार्करम ने अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका को 14वें मुकाबले में जीत दिलाई। कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने अपनी अगुवाई में भारतीय टीम को विश्व कप में 21 मैचों में जीत दिलाई। वहीं, मार्करम संयुक्त रूप से इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा जीत

  • 21 - MS धोनी (33 मैच)
  • 14 - केन विलियमसन (21 मैच)
  • 14 - एडेन मार्करम (15 मैच)
  • 12 - रोहित शर्मा (14 मैच)
  • 12 - डैरेन सैमी (18 मैच)
  • 12 - दासुन शनाका (22 मैच)

साउथ अफ्रीका ने आसानी से जीता मुकाबला

वेस्टइंडीज से मिले 177 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 16.1 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए मात्र 48 गेंदों में 95 रन जोड़े। डी कॉक 24 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्करम 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद रहे। रयान रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरी जीत दिलाई।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित