भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इस दिन मिल जाएगा Team India को नया कप्तान, सामने आया बड़ा अपडेट

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम इंडिया को टेस्ट फॉर्मेट में नए कप्तान की जरूरत है। अब इसके ऐलान के बारे में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड सीरीज से पहले इसका ऐलान किया जा सकता है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: बीते बुधवार 7 मई को भारत के दिग्गज क्रिकेट रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। हिटमैन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद फैंस हैरान हो गए। इससे पहले उन्होंने रिटायरमेंट के बारे में किसी भी प्रकार के संकेत नहीं दिए थे। अब भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह कप्तानी करने वाले खिलाड़ी की खोज जारी है। टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित के बात टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा?

ये भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ा टास्क होने वाला है। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स में टीम इंडिया के नए कप्तान के नाम की खबर खूब चल रही है। अब भारतीय टीम में नए कप्तान के ऐलान के बारे में बड़ा अपडेट सामने आया है।

इस दिन हो सकता है नए कप्तान का ऐलान

रोहित शर्मा के कप्तानी से हटने के बाद बीसीसीआई को टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान का ऐलान करना है। अगर क्रिकबज की रिपोर्ट पर ध्यान दें तो टीम इंडिया के नए कप्तान का ऐलान 23 मई को हो सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नए कप्तान के ऐलान के लिए मीडिया कॉन्फ्रेंस का भी प्लान बनाया है। बता दें कि टीम इंडिया को अगले महीने जून में इंग्लैंड का भी दौरा करना है। इस दौरान टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है कप्तानी

इसी सीरीज में भारतीय टीम को रोहित शर्मा के बाद नया कप्तान देखने को मिलेगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का स्क्वॉड चुनने से पहले नया कप्तान मिल जाएगा। इस वक्त कप्तान के लिए शुभमन गिल का नाम सबसे आगे चल रहा है।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जसप्रीत बुमराह को भी ये जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन बुमराह चोट की वजह से टीम में अंदर-बाहर होते रहते हैं। वहीं, शुभमन गिल पिछले कुछ समये से लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए