रियान पराग (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

KKR से हार के बाद कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, मैच के बाद कह दी ये बड़ी बात

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को कोलकाता ने 1 रन से हराया। इस हार के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग काफी नाखुश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ी बात कह दी।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 रन से हराया। ये मुकाबला अंतिम गेंद तक पहुंचा। इससे हालांकि राजस्थान ने भी मुकाबले में जीत के लिए पूरी जान लगाई। लेकिन वो कोलकाता को हराने में असफल साबित हुए। इसके साथ ही राजस्थान के लिए ये सीजन की 9वीं हार साबित हुई। कोलकाता के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी आरआर के लिए कप्तान रियान पराग ने 45 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सकी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने आरआर के सामने कुल 206 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना सकी। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रियान पराग ने बनाए। वहीं, हार के बाद रियान पराग का बयान भी सामने आया है।

हमें खुद से शिकायत करनी चाहिए- रियान पराग

केकेआर से मिली हार के बाद कप्तान रियान पराग नाखुश नजर आए। उन्होंने मैच समाप्त होने के बाद कहा कि, "मैं अंतिम के दो ओवर में क्रीज पर रहना चाहता था। लेकिन बदकिस्मती से मैं 18वें ओवर में आउट हो गया। ये हमारी टीम का मिसकैलकुलेशन था। हमको अंतिम के 6 ओवर्स में अच्छे विकल्ट की तलाश करनी चाहिए थी। हमें शायद अन्य गेंदबाजी के विकल्पों पर देखना चाहिए था।"

इसके आगे उन्होंने कहा कि, "हमको खुद से अपनी शिकायत करनी चाहिए। हमको यह मैच जीतना चाहिए था। आंद्र रसेल 10 गेंदों का सामना कर सिर्फ 2 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने जिस तरह से अपना गेयर बदला वो देखना लाजवाब था।"

आंद्रे रसल ने खेली तूफानी पारी

हालांकि इस मैच में अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य राहणे ने भी रन बनाए। लेकिन उनकी पारी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने के लायक नहीं थी। जिसके बाद केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसल ने जिम्मेदारी उठाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 22 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी में चार चौके और छह छक्के शामिल थे। ये ही कारण था कि केकेओर राजस्थान रॉयल्स के सामने 206 रन का टारगेट सेट कर सकी।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब