शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम

Afghanistan Test: आईपीएल 2026 के बाद शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान टेस्ट से आराम मिल सकता है, क्योंकि बीसीसीआई वर्कलोड और WTC व ODI प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर फैसला लेगा।

उज्जवल सिन्हा

BCCI on Afghanistan Test: आईपीएल 2026 के फाइनल के कुछ दिनों के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेलना है। इस टेस्ट को लेकर बीसीसीआई जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। उसके बाद महज 6 दिनों के अंदर ही अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को एक टेस्ट खेलना है। जो 6 जून से शुरू होगा।

आईपीएल और टेस्ट में कम अंतराल को देखते हुए शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। इसके साथ ही कई सीनियर खिलाड़ियों को इस मुकाबले में शामिल नहीं किया जाएगा। यह मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसे कम प्राथमिकता वाला मुकाबला माना जा रहा है।

वर्कलोड को ध्यान में रखकर लिया जाएगा फैसला

एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि आईपीएल फाइनल और टेस्ट के बीच बहुत कम समय होने के कारण सिलेक्टर्स खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखकर फैसला करेंगे। हालांकि, इन खिलाड़ियों को बाद में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है। बीसीसीआई का फोकस अभी आगामी वनडे वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप है।

चयन बैठक में होगा अंतिम फैसला

सूत्र ने आगे बताया कि इस समय टीम का फोकस वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल पर है, ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और फ्रेशनेस सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए मैनेजमेंट नहीं चाहता कि अहम खिलाड़ी सिर्फ एक गैर-WTC टेस्ट के लिए जोखिम में डाले जाएं।अब अंतिम निर्णय चयन बैठक में लिया जाएगा, जो आईपीएल के बाद होने वाली सीरीज के लिए टीम संयोजन तय करेगी।

नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

देवदत्त पडिक्कल की टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। वहीं गुरनूर बरार, आकिब नबी और मानव सुथार को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस लिस्ट में विदर्भ के कप्तान हर्ष दुबे भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा अब नजरें इशान किशन पर भी रहेगी। क्या इशान किशन की टेस्ट में वापसी होगी या नहीं। किशन के लिए हाल के कुछ महीने बेहतरीन गुजरे हैं। ऐसी स्थिति में चयनकर्ता इशान को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने के बारे में भी सोचेंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता