अफगानिस्तान जीता (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहली बार वनडे में हराकर रचा इतिहास

कुछ समय से अफगानिस्तान की पूरी क्रिकेट टीम बड़े फॉर्म में चल रही है। इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। अफगानिस्तान ने गुरबाज, राशिद के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

प्रिया जैस

शारजाह: कुछ समय से अफगानिस्तान की पूरी क्रिकेट टीम बड़े फॉर्म में चल रही है। इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में हरा दिया जबकि एक मैच खेला जाना अभी बाकी है।

अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में 177 रन से जीत दर्ज की जो रनों के हिसाब से वनडे क्रिकेट में उसकी सबसे बड़ी जीत है। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 105 रन बनाये और सात वनडे शतक जमाने वाले वह पहले अफगान बल्लेबाज बने। अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 311 रन बनाये लेकिन जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम शुक्रवार को 35 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई।

जीत के साथ राशिद ने मनाया जन्मदिन

लेग स्पिनर राशिद खान ने अपना 26वां जन्मदिन 19 रन देकर पांच विकेट के साथ मनाया। वह बल्लेबाजी के दौरान चोटिल भी हुए थे। बायें हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खरोटे ने चार विकेट लिये। तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जायेगा।

 अफगानिस्तान ने दर्ज की जीत

अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में 177 रन से जीत दर्ज की जो रनों के हिसाब से वनडे क्रिकेट में उसकी सबसे बड़ी जीत है।

जीत के बाद राशिद

राशिद ने जीत के बाद कहा ,‘‘मुझे हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी लेकिन मैं मैदान छोड़कर जाना नहीं चाहता था। बड़ी टीम के खिलाफ जीतने का सुनहरा मौका था। दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को हराना बहुत बड़ी बात है।''

पहली बार 300 पार का स्कोर

गुरबाज और रहमत शाह ने दूसरे विकेट के लिये 101 रन जोड़े जिससे अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार 300 पार का स्कोर बनाया। गुरबाज 110 गेंद में दस चौकों और तीन छक्कों के साथ 105 रन बनाकर आउट हुए। वहीं उमरजई ने 50 गेंद में 86 और शाह ने 66 गेंद में 50 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका के लिये तेम्बा बावुमा ने 38 रन बनाये लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका । दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट 39 रन के भीतर गंवा दिये ।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?