अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे त्रिकोणीय सीरीज  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज, 17 अक्टूबर से यूएई में मुकाबले

Tri-Series 2026: अफगानिस्तान जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ ODI ट्राई-सीरीज की मेजबानी करेगा। तीनों टीमों के बीच 17 से 23 अक्टूबर तक यूएई में वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी।

सृष्टि मौर्य

Afghanistan Bangladesh Zimbabwe ODI Tri-Series: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज का ऐलान किया है। यह सीरीज 17 से 23 अक्टूबर तक यूएई में खेली जाएगी।सीरीज की शुरुआत 17 अक्टूबर को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के मुकाबले से होगी।

इसके बाद 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे का सामना अफगानिस्तान से होगा। 21 अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कबसे होगा टेस्ट मैच?

ये त्रिकोणीय सीरीज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली 3 T20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले भी यूएई में होंगे। इससे पहले बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 से 13 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसके बाद वनडे त्रिकोणीय सीरीज शुरू होगी।

क्या बोले गिवेमोर मकोनी?

जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवेमोर मकोनी ने कहा कि ये दौरा उनकी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक, खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें आगे फायदा होगा।

उन्होंने वनडे त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ खेलने को चुनौतीपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मौके मिलने को भी जिम्बाब्वे के लिए अहम बताया।

'खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका'

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने भी इस दौरे को खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फॉर्मेट में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को अच्छा अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलेगा। यूएई में होने वाला यह पूरा कार्यक्रम तीनों टीमों के खिलाड़ियों को वनडे, T20 और टेस्ट क्रिकेट में खुद को परखने का मौका देगा।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video