अफगानिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 से पहले अफगानिस्तान की टीम हुई और मजबूत, दो नए मेंबर को किया अपने दल में शामिल

Toby Radford and Robert Ahmun: टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अपने कोचिंग स्टाफ को मजबूत करते हुए टोबी रैडफोर्ड को राष्ट्रीय टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

उज्जवल सिन्हा

Afghanistan Appoints New Coaches For T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट में अब महज एक महीने से भी कम का समय बचा है। इस टूर्नामेंट से पहले अफगानिस्तान ने अपने टीम को और मजबूत कर ली है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अपने कोचिंग स्टाफ को मजबूत करते हुए टोबी रैडफोर्ड को राष्ट्रीय टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

टोबी रैडफोर्ड को एंड्रयू पुटिक की जगह बैटिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है। एंड्रयू पुटिक की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान अफगानिस्तान टीम से जुड़ेंगे। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें 19-22 जनवरी के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी।

इसी के साथ एसीबी ने रॉबर्ट अहमून को नया स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर नियुक्त किया है। वह वर्ल्ड कप से पहले टीम की आखिरी टी20 सीरीज से पूर्व टीम से जुड़ेंगे। टोबी रैडफोर्ड और रॉबर्ट अहमून की इस जोड़ी को एक साल के लिए नियुक्त किया गया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?

बोर्ड ने एक रिलीज में कहा, "अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टोबी रैडफोर्ड को राष्ट्रीय टीम के बैटिंग कोच और रॉबर्ट अहमून को नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे।"

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "टोबी रैडफोर्ड एक जाने-माने वेल्श क्रिकेट कोच और पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर हैं, जो मिडलसेक्स और ससेक्स की ओर से खेले हैं। उन्हें ईसीबी लेवल 4 सर्टिफाइड कोच के तौर पर अपनी विशेषज्ञता के लिए व्यापक रूप से पहचाना मिली है। वह इस भूमिका में एक व्यापक कोचिंग अनुभव लेकर आए हैं। टोबी वर्तमान में जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026 के दौरान ढाका कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं।"

रिलीज में आगे कहा गया, "कार्डिफ, वेल्स के रहने वाले रॉबर्ट अहमून एक शीर्ष स्तरीय स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) में परफॉर्मेंस साइंस और मेडिसिन के प्रमुख के रूप में कार्य किया। दिसंबर 2022 में यह जिम्मेदारी संभालने के बाद से वह इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों की शारीरिक तैयारी और चिकित्सा सेवाओं की निगरानी कर रहे थे।"

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ग्रुप डी में शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान को ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा भी मौजूद हैं। अफगान टीम 8 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब