क्रिकेट

Josh Inglis के Australia T20 World Cup Team से बाहर होने और Cameron Green के टीम में शामिल किए जाने पर Adam Gilchrist का ताज़ा बयान आया

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर-बल्लेबाज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के अभियान के आरंभ से पहले ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस (Josh Inglis) के इंजर्ड होकर टूर्नामेंट से बाहर होने को एक बड़ा झटका कहा। इंग्लिस की जगह युवा ऑल-राउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को शामिल किया गया है।

गिलक्रिस्ट ने अपने बयान में कहा, "यह ग्रीन के लिए एक  बढ़िया अवसर है। उन्हें बहुत हल्के में नहीं लेना चाहिए, इंग्लिस एक विकेटकीपर से ज्यादा है। वे बल्लेबाज़ी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो लोअर ऑर्डर में बढ़िया बैटिंग कर सकते हैं।"

उनका मानना है कि जोश इंगलिस की जगह ग्रीन सही ऑप्शन हैं। लेकिन, 23 वर्षीय इस प्लेयर को शुरुआती Supwr-12 मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका नहीं मिलेगा। उनके मुताबिक, ग्रीन और धाकड़ बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith)  कुछ समय बाद इस वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

गौरतलब है कि, डिफेंडिंग T20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का इस सीजन में पहला मुकाबला शनिवार, 22 अक्टूबर को न्यूज़ीलैड के खिलाफ (AUS vs NZ T20 World Cup, 2022)  होगा। आपको याद दिला दें कि, हाल ही में भारत के दौरे पर T20I Series खेलने आई ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्रीन ने 2 शानदार हाफ सेंचुरी लगाई थी। और, सीरीज में उनकी स्ट्राइक रेट 200 की थी। गौरतलब है कि जोश इंगलिस New South Wales Club में गोल्फ खेलने के दौरान हाथ में चोट लग गई थी।

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट