Abhishek Sharma Created History: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के ऐतिहासिक गाबा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मुकाबलो की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का कारनामा किया है। अभिषेक ने यह उपलब्धि सिर्फ 528 गेंदों में हासिल की, जिससे उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।
इसके अलावा अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 1000 रन बनाने के लिए 28 पारियां ली हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल है। विराट कोहली ने टी20I में भारत के लिए 1000 रन बनाने के लिए 27 पारियां ली। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर केएल राहुल, चौथे व पांचवे पर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं।
गाबा में खराब मौसम के चलते मुकाबला फिलहाल रोका गया। 4.5 ओवर के बाद तेज बिजली गिरने के कारण खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा और थोड़ी देर में बारिश भी शुरू हो गई। खेल रुकने के समय भारत ने बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए थे।
ये भी पढ़ें- LIVE IND vs AUS Live Score: रोका गया मुकाबला, बिजली कड़की फिर बारिश ने दी दस्तक, 4.5 ओवर बाद स्कोर 52/0
टीम इंडिया के लिए ये फाइनल मैच में ये शुरुआत काफी अच्छी रही है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही सलामी बल्लेबाज लय में दिख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बना लिए हैं। वहीं, उनके साथी बल्लेबाज शुभमन गिल भी ताबड़तोड़ अंदाज में खेल रहे हैं। िगल 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद हैं। यहां से टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ जाने को देखेगी।